'आधे घंटे में सब खत्म कर दूंगी'- प्रत्युषा बनर्जी के आखिरी लव्ज़- प्यार, धोखा, और दर्दनाक कहानी !
1 अप्रैल 2016 को अचानक फैंस को खबर मिली कि बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिर्फ 24 साल की उम्र में प्रत्युषा बनर्जी की मौत की खबर ने लोगों को हैरत में डाल दिया। प्रत्युषा बनर्जी की मौत की गुत्थी आज तक सुलझी नहीं है। उनके माता पिता आज भी कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
साल 2016 में वापस झाकें तो एक एक चैनल व पत्रिकाओं में इसी टीवी एक्ट्रेस की चर्चे छाए थे। लोगों की हैरानी से लेकर सेलेब्स रिएक्शन और प्रत्युषा बनर्जी की मौत की गुत्थी को लेकर तरह तरह की बातें लिखी जा रही थीं। प्रत्युषा बनर्जी की मौत मामले में परिवार ने उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को अपने अपार्टमेंट पर मृत पाई गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि प्रत्युषा की मौत दम घुटने से हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि प्रत्युषा ने कथिततौर पर सुसाइड किया होगा। लेकिन परिवार ने ये मामला हत्या का बताया और उनके बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रत्युषा बनर्जी ने मौत से एक दिन पहले अबॉर्शन करवाया था। तमाम रिपोर्ट्स की मानें प्रत्युषा ने महीनाभर पहले गर्भधारण किया था।
प्रत्युषा बनर्जी मौत मामले में कयास लगाए जा रहे थे कि ये मामला प्यार में मिले धोखे से जुड़ा है। जब प्रेग्नेंट होने वाली खबरें उड़ी थी ये केस और भी गंभीर हो गया। लेकिन 5 साल बीत जाने के बाद भी इस केस में कुछ औपचारिक रूप से सामने नहीं आ पाया है।


Click it and Unblock the Notifications











