हर बड़े शो का रहीं हिस्सा प्रत्युषा.. फिर क्यों.... ?
पहले तो ये खबर हर किसी को अप्रैल फूल प्रैंक लगा क्योंकि थोड़ी देर के लिए यह विश्वास करना मुश्किल था कि एक एक इंसान जो पॉजीटिविटी से भरा हो वो ऐसा कदम कैसे उठा सकता है।
टीवी जगत में बालिका वधु के नाम से मशहूर और पूर्व बिगबॉस प्रतियोगी प्रत्युषा बनर्जी की खुदखुशी की खबर सुरनक हर कोई शॉक्ड हो गया।24 वर्षीय प्रत्युषा ने अपने गोरेगांव स्थित घर में फांसी लगा ली।
[‘बालिका वधु' फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने लगाई फांसी!]
गंभीर हालत में उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने
उन्हें मृत घोषित कर दिया। 24 साल की प्रत्युषा ने बालिका वधू में बड़ी आनंदी की भूमिका से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
महज 24 साल की उम्र तक में उन्हें नाम, काम,इज्जत सब कुछ मिल चुका था। अभी तो वो और भी कितना आगे बढ़ सकती थीं। प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह सहारा वन पर आने वाले शो ‘माता की चौकी' का हिस्सा रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications