'बालिका वधू प्रत्युषा' का सुसाइड से पहले दर्दनाक कॅाल- तुमने मुझे धोखा दिया, देखो अब क्या करती हूं
आज से पांच साल पहले देर शाम यानी कि 1 अप्रैल 2016 को ये खबर सामने आयी कि बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी ने सुसाइड कर लिया। कुछ देर तक सभी को ये मजाक लगा कि कोई अप्रैल फूल बना रहा है।
लेकिन फिर प्रत्युषा की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। जब लोगों ने प्रत्युषा की खबर को गलत मान कर उन्हें कॅाल करने की कोशिश की तो व्हाट्सएप पर मौजूद उस स्टेट्स पर नजर गई, जहां प्रत्युषा ने लिखा था कि बोल ना माही बोल ना..मरके भी
तुझसे मुंह ना मोड़ना।

बस इसी के साथ शुरू हुई प्रत्युषा के मौत की जांच, जो आज भी एक बड़ा राज है। प्रत्युषा के दोस्तों और परिवार के लिए ये यकीन करना मुश्किल था, कि हमेशा हंसने वाली लड़की कैसे सुसाइड कर सकती है। इस बीच उनके ब्वॅायफ्रेंड राहुल राज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यहां पढ़िए पांच साल पहले का वो राज जो आपको चौंका देगा।


Click it and Unblock the Notifications











