शादी के 15 साल बाद भी इस एक्टर के जीवन में बरकरार है रोमांस, हर किसी को बतलाया प्यार का मतलब

Pratik Gandhi Married Life: वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से फेमस हुए एक्टर प्रतीक गांधी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी एक्टिंग भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई। हालांकि अब उनकी शादी को 15 साल हो गए हैं और आज भी उनके रिश्ते में रोमांस बरकरार है। इस पर उन्होंने खुद भी बात की है।
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान प्रतीक गांधी ने अपने रिश्ते में इतने साल बाद भी रोमांस बरकरार होने के पीछे का सीक्रेट भी बताया। उन्होंने इस पर कहा कि "मेरी शादी में रोमांस अभी भी है और 15 साल हो गए हैं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि रोमांस खत्म हुआ है।"
प्रतीक गांधी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरी शादी में रोमांस अभी भी है। लेकिन किसी भी रिश्ते या शादी में अगर रोमांस खत्म होता है तो उसके पीछे की वजह मुझे बहुत अच्छे से पता है। अगर आप अपने रिश्तों को ग्रांटेड लेने लग जाते हो और अपने पार्टनर के साथ बातचीत बनाकर देते हो तो इस कारण रोमांस खत्म हो जाता है।"
एक्टर प्रतीक गांधी ने इस पर आगे कहा कि "प्यार का मतलब यह नहीं होता है कि आप एक दूसरे पर गुस्सा नहीं करोगे। आपके बीच डिफरेंट भी आ सकते हैं, कई बार किसी भी चीज को लेकर बहस भी हो सकती है। मेरे अनुसार प्यार का मतलब है कि आप अपने पार्टनर से बिना डरे सारे इमोशंस शेयर कर पाओ। आपके बीच कोई झूठ या दीवार न हो। तभी शादी में रोमांस बरकरार रह सकता है।"


Click it and Unblock the Notifications











