..................... रश्मिका- तृप्ति को छोड़ो.. 23 साल की ये हसीना बनी नई नेशनल क्रश, इसी साल किया है डेब्यू! Pratibha Ranta the Heeramandi actress becomes new national crush at the age of 23 - Hindi Filmibeat

रश्मिका- तृप्ति को छोड़ो.. 23 साल की ये हसीना बनी नई नेशनल क्रश, इसी साल किया है डेब्यू!

pratibha ranta

इंडिया में हर साल कोई ऐसी अदाकारा सामने आती है जिसको फैंस नेशनल क्रश बना देते हैँ। अब रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के बाद 23 साल की एक हसीना को लेकर खबरें हैं। हीरामंडी में नजर आने वाली इस एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

हम बात कर रहे हैं प्रतिभा रांटा की जो कि आमिर खान की फिल्म लापता लेडीज में सामने आईं थीँ। जैसे ही उनको संजय लीला भंसाली की फिल्म में मौका मिला वो छा गईं और इस वक्त लोगों को दिलों पर राज कर रही हैं।

प्रतिभा बेहद सुंदर हैं, यही कारण है कि लोगों की नजरें उनपर से जल्दी हटती नहीं है। नेशनल क्रश बन चुकी प्रतिभा रांटा की फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों में भर भर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।

हीरामंडी का किरदार

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में प्रतिभा रांटा ने शानदार काम किया है। इस वेब सीरीद में उन्होने संजीदा शेख की बेटी शमा का रोल निभाया है जिसमें वो कमाल लगी हैँ। वो जब जब स्क्रीन पर आती हैं लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। नए नेशनल क्रश के टाइटल की बात करें तो इसके पहले यह शब्द रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों के लिए इस्तेमाल किया गया है। अब प्रतिभा भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

शिमला में जन्मी थीं प्रतिभा

प्रतिभा रांटा महज 23 साल की हैं और उनका जन्म साल 2000 में शिमला में हुआ था। 2020 के टीवी शो 'कुर्बां हुआ' में करण जोतवानी के साथ अभिनय की शुरुआत की। शो में प्रतिभा मुख्य भूमिका में थीं लेकिन कम रेटिंग के कारण सितंबर 2021 में इसे रद्द कर दिया गया।

इसके बाद अभिनेत्री को दूसरे टीवी शो आधा 'इश्क' में देखा गया था। इस साल मार्च में, प्रतिभा अपनी पहली फिल्म - किरण राव की लापता लेडीज़ में साथी युवा अभिनेताओं स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल के साथ दिखाई दीं।

Read more about: pratibha ranta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X