'मुझे अपना सैनेटरी पैड दे दो..' जब इस एक्ट्रेस से पीरियड्स में बॉयफ्रेंड ने की ऐसी डिमांड

Pratibha Ranta

Pratibha Ranta Boyfriend: मासिक धर्म एक ऐसी प्रक्रिया है जो हर एक लड़की को हर महीने आती है। लड़कियों के लिए यह पूरा प्रोसेस बहुत नॉर्मल माना जाता है। लेकिन समाज में इसको बहुत ही बुरे तरीके से देखा जाता है। 21वीं सदी में भी लोग लड़कों से इन चीजों को छुपा कर रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसके बॉयफ्रेंड ने उनसे पीरियड के टाइम पर एक ऐसी मांग की जिसे सुन रहे हैरान हो गई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं 'लापता लेडीज' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा की। एक इंटरव्यू के दौरान प्रतिभा ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका एक बॉयफ्रेंड हुआ करता था। लेकिन जब एक दिन वह डांस क्लास से घर जा रही थी तो एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड से कहा होगा कि उनके पीरियड्स है और वह ठीक से चल नहीं पा रही।

लेकिन प्रतिभा का बॉयफ्रेंड यह सुनकर बहुत हैरान रह गया क्योंकि किसी लड़की ने पीरियड्स को लेकर उससे पहली बार बात की थी। बाद में उनके ब्वॉयफ्रेंड उनका पीरियड्स का पूरा बायोलॉजिकल प्रोसेस समझाने लगता है। बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे सेनेटरी पैड दिखाने के लिए कहा था क्योंकि आज तक उसने सेनेटरी पैड नहीं देखे थे।

प्रतिभा ने खुलासा किया था कि उनके बॉयफ्रेंड ने बताया कि जब भी उसकी मां इसको इस्तेमाल करती थी तो उसको छुपा कर रख देती थी। बाद में प्रतिभा ने बॉयफ्रेंड को बेग में रखा हुआ सेनेटरी पैड दिखाया और कहा कि आराम से इसको देख ले। इसको देखने में कोई भी परेशानी नहीं है।

इंटरव्यू में प्रतिभा बताती है कि लड़कों को इस बारे में अच्छे से पता होना बहुत जरूरी होता है। लड़कों में इन चीजों को लेकर समझदारी बढ़ाने की आवश्यकता है।

More from Filmibeat

Read more about: pratibha ranta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X