..................... Prakash Kaur expressed her pain on Dharmendra second marriage and said I am not beautiful enough - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र की दूसरी शादी को लेकर प्रकाश कौर ने रोया अपना दुखड़ा, इंटरव्यू में कहा कि मैं खूबसूरत नहीं और...

dharmendra Prakash kaur

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री को काफी सारे हिट फिल्में दी हैं। साथ ही साथ उनका अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आया। लेकिन एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहे। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पहली शादी प्रकाश कौर के साथ की थी। दोनों के चार बच्चे भी हो चुके थे। दोनों की जिंदगी की गाड़ी पटरी पर चल रही थी। लेकिन अचानक से धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आ जाता है और दोनों का प्यार एक हद तक पहुंच जाता है कि अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी रचा लेते हैं।

प्रकाश कौर ने अपने पति और बेटों के बीच नहीं आने दी दूरियां

दरअसल आपको बता दें कि जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ में शादी कर ली तो वह उनके साथ घर पहुंचे और इसको प्रकाश कौर ने भी देखा। उन्होंने अपने पति के इस फैसले का पूरी तरीके से सम्मान भी किया। लेकिन उन्होंने इस बात का फैसला ले लिया था कि वह अपने पति से तलाक नहीं लेंगी। इतना ही नहीं प्रकाश कौर अपने पति धर्मेंद्र से दूसरी शादी के बावजूद भी अलग नहीं हो पाई और उन्होंने अपने बेटों और पति के बीच में भी कभी भी दरार नहीं आने दी।

प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद भी नहीं लिया तलाक

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अफेयर के दौरान एक्टर अपनी पहली पत्नी के चार बच्चों के पिता बन गए थे। लेकिन फिर भी प्रकाश कौर ने एक्टर से तलाक नहीं लिया। कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि धर्मेंद्र की पॉपुलैरिटी और बच्चों की परवरिश की वजह से वह धर्मेंद्र से अलग नहीं हो पाई थी। लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल प्रकाश कौर अपने पति धर्मेंद्र से बहुत ही ज्यादा प्यार करती थी। जिस वजह से वह उन्हें छोड़ना नहीं चाहती थी।

प्रकाश कौर ने इंटरव्यू के दौरान किए कई सारे खुलासे

प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ खुलासे किए जिसमें उन्होंने बताया था कि वह अपने बच्चों से बेहद ही ज्यादा प्यार करती है और इतना ही नहीं प्रकाश कौर ने यह भी बताया कि मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हूं और ना ही बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हूं। लेकिन मैं अपने बच्चों की नजरों में दुनिया की सबसे अच्छी मां बन चुकी हो और ठीक इसी तरीके से मेरे लिए मेरे बच्चे भी दुनिया के सबसे अच्छे बच्चे हैं। प्रकाश कौर ने इसी इंटरव्यू में आगे बताया कि मुझे अपने बच्चों पर पूरी तरीके से भरोसा है और वह किसी को भी कोई भी तकलीफ नहीं आने देंगे। बता दें कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर ने 1954 में शादी की थी। उन दिनों प्रकाश 19 साल की थी और अब वह चार बच्चों के माता-पिता हैं। जिनका नाम है सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल।

Read more about: prakash kaur dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X