धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी को लेकर पहली बार प्रकाश कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी उनको...

Prakash Kaur Breaks Silence On Hema Malini

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र अपनी लाइफ को निजी रखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इसी वजह से उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के रिश्ते पर अभी तक चुप्पी बनाई हुई है. लेकिन हाल ही में उनके पोते करण देओल की शादी हुई और उसके बाद में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों ईशा और आहना देओल द्वारा हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. जो कि इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हर किसी को पता है कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी रचाने के लिए धर्म परिवर्तन किया था क्योंकि उस समय वह शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता भी थे.

धर्मेंद्र को वुमनाइजर बोलने वाले लोगों को प्रकाश ने लताड़ा

धर्मेंद्र अपने समय के टॉप एक्टर हुआ करते थे और आपको बता दें कि उन्हें वुमनाइजर तक कह दिया गया था. बता दें कि इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बावजूद भी उनका बचाव किया और कहा कि "सिर्फ मेरे ही पति क्यों बल्कि हर पुरुष यही चाहेगा कि मेरे मुकाबले वह हेमा मालिनी को पसंद करेंगे. किसी ने मेरे पति को वुमनाइजर कहने की हिम्मत भी कैसे की. यह जानते हुए भी कि आधी इंडस्ट्री यही कर रही है और सभी सितारों के अफेयर चल रहे हैं और वह दूसरी शादी भी करते हैं."

धर्मेंद्र को प्रकाश कौर ने बताया अच्छे पिता

धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए प्रकाश कौर ने यह तक कह दिया था कि "हो सकता है वह अच्छे पति ना बन पाए हो, लेकिन वह मेरे लिए बहुत अच्छे हैं. वह निश्चित रूप से अपने बच्चों के लिए एक अच्छे पिता साबित हुए हैं. उनके बच्चे भी उनसे खूब प्यार करते हैं और वह कभी भी उनके अपेक्षा नहीं रखते. मुझे पता है और मैं समझ सकती हूं की हेमा मालिनी पर क्या बीती होगी. इतना ही नहीं उसे दुनिया और रिश्तेदारों के साथ-साथ दोस्तों का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन मैं उनकी जगह होती तो शायद ऐसा नहीं कर पाती जो उन्होंने किया. लेकिन एक महिला होने के नाते में उनकी भावनाओं को अच्छी तरह से समझ सकती हूं. इसके बावजूद भी एक पत्नी और मां के तौर पर मैं उन्हें स्वीकार नहीं कर पाई."

प्रकाश कौर की जिंदगी के आखिरी आदमी है धर्मेंद्र

इतना ही रही प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी आदमी बताया और यह तक कह दिया कि "वह मेरे जीवन के सबसे पहले और आखिरी आदमी है और रहेंगे. मैं उनसे हमेशा से बहुत प्यार करती हूं और उनका सम्मान करती हूं. जो हुआ सो हो गया. मुझे नहीं पता कि जो भी हुआ उसके लिए मुझे उन्हें दोष देना चाहिए या फिर नहीं. लेकिन इसके बावजूद भी एक बात निश्चित है कि वह भले ही मुझसे दूर रह रहे हो और मुझे कुछ हो जाए. लेकिन अगर मुझे उनकी जरूरत होगी तो मुझे पता है कि वहां वह अवश्य आएंगे. मुझे उन पर अभी भी बहुत भरोसा है और वह मेरे बच्चों के पिता भी हैं."

More from Filmibeat

Read more about: prakash kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X