बर्थडे: प्राची देसाई की बोल्ड तस्वीरों ने किया फैंस को अट्रैक्ट, देखिए ग्लैमरस अवतार
टीवी जगत से फिल्म जगत का सफर तय करने वाली प्राची देसाई आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस लगातार उनकी हॉट और बोल्ड फोटो शेयर कर रहे हैं। प्राची देसाई को टेलीविजन जगत में फेम एकता कपूर के नाटक कसम से से मिला। इस सीरियल में प्राची का लुक खूब पसंद किया गया। इस नाटक के बाद वह इतनी पॉपुलर हुईं कि उन्हें फिल्मों से ऑफर आने लगे।
प्राची देसाई ने फिल्म जगत में रॉक ऑन मूवी से डेब्यू किया। साल 2008 में प्राची का ये सफर शुरू हुआ। इसके बाद वह लाइफ पार्टर, वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन और मी और मैं जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा वह लायरा जैसे प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेस्डर हैं।
प्राची देसाई का जन्म गुजरात के सूरत में हुआ। पिता निरंजन और अमीता के घर जन्मी प्राची ने पुणे से पढ़ाई की। उनकी एक बहन ईशा हैं। कॉलेज करने के बाद प्राची मुंबई आ गईं। साल 2006 में प्राची को एकता कपूर के सीरियल कसम से के लिए चुना गया। इस रोल के लिए उन्हें कई बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिले।


Click it and Unblock the Notifications











