Adipurush के अलावा, Prabhas के हाथों में है ये तीन मेगा बजट फिल्में, बैक टू बैक फैंस के लिए धमाका

ओम राउत के निर्देशन में बनी प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' [Adipurush] की पहली झलक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। बीते दिन फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। लेकिन रिलीज होते ही टीजर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म के वीएफएक्स को लेकर फैंस को काफी निराशा हुई है।
'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ सैफ अली खान, कृति सैनन और सनी सिंह अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। भूषण कुमार के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट 500 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लेकिन बता दें, सिर्फ आदिपुरुष ही नहीं, बल्कि प्रभास की आगामी सभी फिल्में काफी बड़े बजट पर तैयार की जा रही हैं।
आदिपुरुष के अलावा प्रभास के पास 3 फिल्में और हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और रिलीज डेट भी सामने आ चुके हैं। ये सभी फिल्में 2023 और 2024 में रिलीज होने वाली हैं।

आदिपुरुष
500 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में भगवान राम के किरदार में प्रभास, रावण के किरदार में सैफ अली खान, सीता के किरदार में कृति सैनन और लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह नजर आएंगे। फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।

सालार
केजीएफ 2 के बाद निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' में प्रभास और श्रुति हासन साथ नजर आने वाले हैं। तेलुगु भाषा में बन रही ये एक्शन- थ्रिलर फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

प्रोजेक्ट के
इसके बाद प्रभास नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ 'प्रोजेक्ट के' में। ये एक पैन- इंडिया साइंस फिक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म से दीपिका तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, यह भारत की अब तक सबसे मंहगी फिल्म बनने वाली है। ये 2023 के अंत में या 2024 जनवरी में रिलीज होगी।

स्पिरिट
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' में भी प्रभास फाइनल हो चुके हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म के लिए प्रभास के अपोजिट करीना कपूर खान को अप्रोच किया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











