इन फिल्मों से बॉलीवुड को चुनौती देगा साउथ सिनेमा, करोड़ो की हार-जीत के इस खेल को देखना दिलचस्प

South Movie

South Movie: वर्तमान समय में मनोरंजन जगत की ऐसी स्थिति है कि हर तरफ साउथ फिल्मों और साउथ कलाकारों का जादू चल रहा है। फैंस के फिल्म साउथ इडस्ट्री का अलग ही क्रेज बना हुआ है। कई सारी हिट फिल्में देने के बाद साउथ सिनेमा जगत की कई सारी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं और साथ में बॉलीवुड को कड़ी टक्कर भी देने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों की वजह से निर्माताओं के कई सारे करोड़ रुपए दाव पर लगे हैं।

1. पुष्पा 2-

इस फिल्म की शूटिंग भी जोरों-शोरों से चल रही हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का पहला काफी पसंद किया गया था। इसका दूसरा भाग पहले से कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ रुपये है, जबकि पहला पार्ट सिर्फ 60 करोड़ रुपये में बना था।

2. कल्कि-

प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 AD अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। इसे 700 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है और फिल्म में प्रभास एक बार फिर 'भगवान' की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के अलावा कमल हासन भी नजर आएंगे।

3.सालार-

साउथ सुपरस्टार प्रभास की सालार भी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें वह श्रुति हासन के साथ नजर आएंगे। सालार 400 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। इसमें प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू भी हैं।

4. कंगुवा-

सूर्या की फिल्म कंगुवा को लेकर भी काफी उत्साह है। फिल्म में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कंगुवा को 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है और इसमें सूर्या को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जाएगा।

5. कंतारा-

साउथ की फिल्म कंतारा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब इसके सीक्वल की शूटिंग चल रही है। हाल ही में कंतारा ए लीजेंड चैप्टर 1 का पहला टीजर मेकर्स ने रिलीज किया था, जिसके बाद फैन्स की बेताबी बढ़ गई है। कंतारा 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इसका दूसरा भाग 125 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: south movie pushpa allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X