बस 15 तस्वीरें..'बाहुबली के फीवर' से बाहर आ जाएंगे आप
प्रभास की पुरानी ये तस्वीरें आपको यकीन दिलाएंगी कि वे बाहुबली बिल्कुल नहीं हैं, उन्होंने फिल्म के लिए खुद को एकदम बदल डाला है।
बाहुबली 2 की सफलता ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। हाल ही में बाहुबली ने 1000 करोड़ कमा कर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर डाला है। ऐसे में जहां एक तरफ फिल्म के मेकर्स की तारीफें हो रही हैं वहीं फिल्म के लीड एक्टर बाहुबली यानी प्रभास की तारीफें करते लोग थक नहीं रहे।
[बाहुबली के फैन हैं तो जरूर पढ़ें प्रभास का यह संदेश..शानदार]
बाहुबली के किरदार में प्रभास ने जो किया है वो शायद किसी और के लिए करना मुश्किल था। 'बाहुबली' ने प्रभास को केवल देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक भी ख्याति दिला दी है और उनके फैन्स की संख्या में अचानक बाढ़ सी आ गई है।

अब केवल साउथ इंडियन फैन ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी उन्हें अपना दिल दे बैठी हैं। वहीं प्रभास ने बाहुबली के लिए इतनी मेहनत की है कि शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे। प्रभास की पुरानी ये तस्वीरें आपको यकीन दिलाएंगी कि वे बाहुबली बिल्कुल नहीं हैं, उन्होंने फिल्म के लिए खुद को एकदम बदल डाला है।


Click it and Unblock the Notifications