Prabhas का बैड लक, Adipurush से पहले रिजेक्ट कीं ये फिल्में, सभी हुई ब्लॉकबस्टर

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार देखने को मिला है कि अगर कोई स्टार किसी फिल्म के लिए इंकार कर देता है और कोई दूसरा सितारा उस फिल्म को करता है. तो कई बार वही फिल्म इतनी ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट चली जाती है कि इनकार करने वाला स्टार बाद में बताता है। ऐसा ही कुछ साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रभास के साथ भी देखने को मिला. तो चलिए आज हम जानते हैं कि उन्होंने ऐसी कौन सी फिल्में ठुकराई जिनको लेकर बाद में उन्हें पछतावा होने लगा.
Okkadu
Okkadu फिल्म 2003 में आई थी जो कि एक रोमांटिक एक्शन फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म को गुन शेखर द्वारा लिखा गया और निर्देशित भी किया गया. बता दें कि यह फिल्म काफी हिट गई थी और इसमें महेश बाबू नजर आए थे. लेकिन उनसे पहले इस फिल्म को प्रभास को ऑफर किया गया. लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें इस फिल्म का कांसेप्ट थोड़ा सा रिस्की लगा था.
Brindavanam
बृंदावनम फिल्म काफी ज्यादा सुपरहिट गई थी और आपको बता दें कि यह सबसे बड़े पारिवारिक मनोरंजन में से एक मानी जाती है. इस फिल्म को सबसे पहले प्रभास को ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. दरअसल यह उन दिनों मिस्टर परफेक्ट फिल्म की शूटिंग के लिए व्यस्त थे. बाद में इस फिल्म में जूनियर एनटीआर को लिया गया और उन्हें इस फिल्म में काफी पसंद भी किया गया.
दिल
न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार आपको बता दें कि प्रभास को 'दिल' फिल्म के लिए ऑफर किया गया था. लेकिन उन दिनों वह किसी और फिल्म में व्यस्त थे. जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को अस्वीकार कर दिया. बाद में इस फिल्म में नितिन को दिखाया गया और इस फिल्म को भी काफी मुनाफा हुआ.
आर्या
'आर्या' फिल्म में अल्लू अर्जुन को दिखाया गया था और आपको बता दें कि यह एवरग्रीन फिल्मों में से एक है. लेकिन इस फिल्म को करने के लिए सबसे पहले प्रभास को ऑफर किया गया. यहां तक कि इसकी स्क्रिप्ट भी प्रभास को ध्यान में रखकर लिखी गई थी. लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया और इस वजह से अल्लू अर्जुन को इस फिल्म में लिया गया. दुनिया भर में इस फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की.
नायक
'नायक' फिल्म को वीवी विनायक ने निर्देशित किया था. बता दें कि खबरों की मानें तो इस फिल्म की कहानी प्रभास को सुनाई गई. लेकिन उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस फिल्म के लिए मना कर दिया. बाद में इस फिल्म को पवन कल्याण ने भी ठुकरा दिया. जिसके बाद में रामचरण को इस फिल्म में मुख्य भूमिका का किरदार मिला और लोगों को भी उनका यह किरदार पसंद आया.


Click it and Unblock the Notifications