..................... Prabhas got a fee of 100 crores for the film AdiPurush, know the fees of the star cast - Hindi Filmibeat

Adipurush Starcast Fees: प्रभास को मिले 100 करोड़, रावण ने तो कर दी मेकर्स की जेब खाली

Adipurush Star Cast Fees

साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली आदिपुरुष को 16 जून को रिलीज कर दिया गया है. इतना ही नहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. बताया तो यह भी गया कि इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई कर ली. लेकिन इसी बीच हम आपको इस फिल्म में सभी कलाकारों की फीस के बारे में बताने वाले हैं.

प्रभास को 100 करोड़ की फीस की गई अदा

कुछ खबरों की मानें तो फिल्म को बनाने के लिए और फिल्म के प्रमोशन के लिए 500 से 600 करोड़ का खर्चा आ गया. इतना ही नहीं बताया तो यह भी गया कि आदि पुरुष में राघव का किरदार निभाने वाले प्रभाव को 100 करोड़ की फीस मिली. वैसे तो यह पीस किसी भी साउथ इंडियन एक्टर के लिए बहुत ही ज्यादा है. ऐसा इसीलिए क्योंकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक किसी भी कलाकार को 100 करोड़ की फीस नहीं दी गई है.

हनुमान का किरदार निभा रहे देवदत्त को मिली 3 करोड़ की फीस

प्रभातखबर.कॉम के अनुसार माता सीता का किरदार निभाने वाली कृति सेनन को 30 करोड़ की फीस मिली. वहीं रावण का किरदार निभा रहे नवाब सैफ अली खान को इस रोल के लिए 12 करोड की फीस दी गई है. आदि पुरुष में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सनी सिंह को भी काफी बेहतरीन फीस मिली है. लेकिन इस फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे देवदत्त नागा की फीस के अभी भी कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन कुछ खबरों की मानें तो यह दावा किया गया कि 1 से 3 करोड़ की फीस उन्हें दी गई.

दर्शकों के बीच बना है उत्साह

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आदि पुरुष फिल्म को 16 जून को रिलीज कर दिया गया है और इतना ही नहीं दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. इतना ही नहीं हर एक सिनेमाघर में इस फिल्म को देखने के लिए बजरंगबली के लिए एक सीट रिज़र्व की गई है.साथ ही साथ दर्शकों में भी इस फिल्म को देखने का काफी क्रेज बना हुआ है.

Read more about: adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X