जंगल में पोर्न मूवी शूट करने गई स्टार के साथ हुई ऐसी हरकत, जानें क्या है पूरा मामला

अफ्रीका में एक पवित्र जंगल में सेक्स मूवी की शूटिंग करने पर एक पोर्न स्टार को गिरफ्तार कर लिया गया था और मामला यह है नाइजीरिया के ओसोग़बो शहर का है। नाइजीरिया एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के किंग टीब्लेक एच ओ सी के नाम से मशहूर टोबिलोबा जोलाओशो ने यूएन की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल ओसुन ओसोग़बो जंगल में पॉर्न मूवी की शूटिंग की थी। बता दे कि यहां के लोगों की मान्यता यह भी है कि जंगल में प्रजनन देवी यानी कि फर्टिलिटी गोडेस का वास होता है। यहां तक की पूरे नाइजीरिया से यूरोप जनजाति के लोग इस जंगल में ओसुन देवी की पूजा भी करने के लिए आया करते हैं।
टोबिलोबा जोलाओशो ने वीडियो की अपलोड
बीबीसी की एक रिपोर्ट की माने तो एडल्ट फिल्म निर्माता टोबिलोबा जोलाओशो ने खुद की सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर क्लिप अपलोड की और उसमें उसे ड्रेस में दिखाई दे रहे थे जो कि आमतौर पर देवी के अनुयायी पहना करते हैं। पुलिस ने बीबीसी योरूबा को इस बारे में बताया और कहा कि एडल्ट फिल्म निर्माता की हरकत से स्थानीय लोग गुस्सा जाहिर कर सकते हैं। इन सबसे सार्वजनिक शांति भी भंग होगी और जांच पूरी होने के बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जंगल को माना जाता है बेहद पवित्र
ओसुन को पूजने वाले येमी इलेबुईबोन ने यह भी कहा कि टोबिलोबा जोलाओशो ने इस पवित्र जंगल को अपने काम से अपवित्र कर दिया है। पुलिस की जांच खत्म होने के बाद में जंगल में देवी की पूजा करने वाले परंपरागत पुजारी इस बात को तय करेंगे कि टोबिलोबा जोलाओशो को और अतिरिक्त क्या सजा मिलनी चाहिए। लेकिन इस मामले पर अभी तक ना तो टोबिलोबा जोलाओशो और ना ही वकील का कोई बयान सामने आया है।
ओसुन योरूब की होती है पूजा
यूनेस्को ने इस जंगल को धार्मिक स्थल और अन्य देवताओं के सम्मान में बनाई गई मूर्तियों व कलाकृतियां वाली जगह के रूप में दर्शाया है। योरूबा जनजाति के लोगों की भी यह बड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मानी जाती है। योरूबा पौराणिक कथा की माने तो ओसुन योरूब परंपरा के देवता शांगो की तीसरी पत्नी हुआ करती थी। हर साल यहां पर ओसुन ओसोग़बो उत्सव मनाया जाता है और इसमें हजारों लोग जुड़कर नृत्य और संगीत भी करते हैं। उत्सव में देवी ओसुन को प्रसन्न करने के खूब सारे कार्य किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











