ये सितारे हुए थे HIV का शिकार, एक हसीना को तो वेश्यावृति के कारण हुआ AIDS, हुई मौत

आज के वक़्त में काफ़ी लोग एड्स का शिकार हो जाते हैं. इतना ही नहीं कुछ तो इसको नज़रअंदाज़ कर इस बीमारी को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं. एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डिफिशिएंसी सिंड्रोम बताया जाता है. जिस वायरस से यह उत्पन्न होता है उसे ह्यूमन इम्यून डिफिशिएंसी वायरस यानी कि एचआईवी कहा जाता है. दरअसल आपको बता दें कि यह एक संक्रामक यौन रोग होता है. इतना ही नहीं कई सारे सेलिब्रिटीज भी इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं और आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.
पेड्रो जमोरा
पेड्रो जमोरा अमेरिका के मशहूर टेलीविजन सेलिब्रिटी रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने खुलकर अपने गे होने की बात भी उस दौर में स्वीकार कर ली थी. बता दें कि पेड्रो एड्स का शिकार हो गए थे और उनकी मृत्यु 11 नवंबर साल 1994 में हो गई थी.
जिया सारंगी
अमेरिका की जानी-मानी मॉडल जिया सारंगी की मौत भी एड्स की वजह से ही हुई थी. साल 1985 में निमोनिया के कारण उनका अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया था और वहां पर डॉक्टर ने उनके शरीर में एचआईवी वायरस को पाया. उसके कुछ ही वक्त के बाद में 18 नवंबर 1986 में उनकी मृत्यु हो गई थी.
निशा नूर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निशा नूर 80 के दशक की टॉप हसीना हुआ करती थी. उनकी भी मृत्यु एड्स के कारण हुई थी. बता दें कि साल 2007 में निशा नूर को एक दरगाह के बाहर देखा गया था. लेकिन बाद में जब अस्पताल में उन्हें ले जाया गया तो पता चला कि निशा को एड्स हो चुका है और इसकी वजह से उनकी हालत और भी ज्यादा खराब होती गई. इसके बाद साल 2007 में एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बताया तो यह भी जाता है कि उन्हें एक प्रोड्यूसर ने प्रॉस्टिट्यूशन में भी धकेल दिया था और इसी वजह से उन्हें एड्स हो गया था.
ऑथर रॉबर्ट
ऑथर रॉबर्ट टेनिस में सर्वोच्च स्तर पर खेलने वाले अमेरिकी और अफ्रीकी खिलाड़ी माने जाते थे. इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 1988 में एचआईवी पॉजिटिव हो गए थे और उसके 5 साल पहले दिल की सर्जरी के दौरान उनका एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के कारण उनका यह बीमारी हो गई थी. जिसके चलते 1993 में एड्स के कारण से उन्हें निमोनिया हो गया और 6 फरवरी को न्यूयॉर्क में अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई.
रॉक हडसन
रॉक हडसन साल 1950 और 60 के दशक के मशहूर अभिनेता हुआ करते थे और आपको बता दें कि उन्होंने डोरिस डे और जुली एंड्रयूज एलिजाबेथ टेलर जैसी अभिनेत्रियों के साथ में जमकर रोमांस भी किया था. लेकिन आपको बता दें कि साल 1985 में एड्स संबंधित समस्याओं की वजह से उनकी मौत हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications


