जब-जब प्यार में आया ट्विस्ट..फिल्म हो गई सुपरहिट..INTERESTING..
आज आखिरकार करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल का टीजर आउट हो गया जो काफी मजेदार है। देख के पता चल रहा है फिल्म अच्छी होगी। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, फवाद खान और ऐश्वर्या राय सभी बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।
फिल्म का अंजाम क्या है ये तो फिल्म का सस्पेंस है लेकिन इतना जरूर है कि फिल्म के ट्रेलर के आउट होते हीं फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। बाकी तो आपको देखने के बाद ही पता चलेगा।
[कैसे थे और कैसे हुए ये स्टार्स..कोई 60 तो कोई 22 साल में ही बदले!]
हमारे बॉलीवुड के दर्शक हमेशा से हीं ट्रॉयंगल लव स्टोरी को अहमियत देते हैं। ज्यादातर ट्रॉयंगल लव स्टोरी पर बनी फिल्में हिट ही होती है। बॉलीवुड की कई सुपर हिट फिल्में इस बात का उदाहरण हैं।
आज के पहले भी कई ऐसी हिट फिल्में बन चुकी है जैसे सिलसिला को हीं ले लीजिए। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की ये लव ट्रायंगल फिल्म आज तक लोगों के जुबान पर हैं। आइये डालते हैं ऐसी हीं कुछ फिल्मों पर नजर।


Click it and Unblock the Notifications











