तस्वीर में दिख रही ये छोटी बच्ची है बड़ी सेलिब्रिटी की बेटी, आज बन गई है नामी एक्ट्रेस, पहचान पाए आप ?

Rasha Thadani

बॉलीवुड सितारे काफी पॉपुलर होते हैं उनके नए से लेकर पुराने फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फैन्स तो अपने फेवरेट सितारे की पुरानी और नई तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर कोई चाहता है कि उनके फेवरेट सितारे की अनसुन कहानियां सुनने को मिलें और अनदेखी तस्वीरें भी देखने को मिलें। वहीं हाल ही में एक एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है। चलिए देखते हैं कि क्या आप इस बच्ची को पहचान पाते हैं या नहीं।

Take a Poll

तस्वीर में दिख रही एक्ट्रेस पहचान पाए आप
हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस की बेटी की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी मासूम सी बच्ची पीले और महरून रंग के लहंगे में नजर आ रही है। बच्ची ने हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं और गले में पतला सा नेकलेस पहना हुआ है। काफी स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाया है। तस्वीर में देख सकते हैं कि कभी बच्ची खेलती नजर आ रही है तो कभी वह तस्वीर खिंचवाने के लिए पोज देती दिख रही है। तस्वीर को देख लोग भी बच्ची की मासूमियत की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। तो क्या तस्वीर में दिख रही इस मासूम सी दिखने वाली बच्ची को पहचान पाए आप ?

हैं नामी सेलिब्रिटी की बेटी
अगर नहीं तो आपको बता दें कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हैं। बता दें कि हाल ही में राशा ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। राशा थडानी के जन्मदिन के मौक पर तमाम सितारे और नामी डिजाइनर्स भी पहुंचे थे और उनके जन्मदिन के मौके पर तमाम लोगों ने उन्हें विश भी किया था उसमें से राशा की यह बचपन की तस्वीर खास सुर्खियों में आई। राशा बचपन की तस्वीरों में काफी क्यूट दिख रही हैं।

हाल ही में किया है डेब्यू
आपको बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा ने हाल ही में फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन के बेटे अमन देवगन नजर आए थे। भले ही फिल्म में लोगों को राशा की एक्टिंग इतनी अच्छी ना लगी हो, लेकिन राशा का डांस 'उई अम्मा' काफी पॉपुलर हो गया। आज किसी भी शादी फंक्शन पार्टी या इवेंट्स में राशा के इस गाने को जरूर ही प्ले किया जाता है। यहां तक कि बड़े सितारे भी अपने वेडिंग फंक्शन में और इवेंट में इस गाने पर डांस करना पसंद कर रहे हैं। तमन्ना भाटिया ने भी एक इवेंट के दौरान उई अम्मा पर परफॉर्म किया था। भले ही राशा की पहली फिल्म हिट ना गई हो, लेकिन वह इस फिल्म से काफी पॉपुलर हो गई हैं।

रिलेशनशिप को लेकर हैं चर्चाओं में
वैसे तो अभी तक राशा थडानी का कोई भी ऑफिशियल रिलेशनशिप सामने नहीं आया है, लेकिन सोर्स की मानें तो राशा थडानी वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बता दें कि वीर शिखर पहाड़िया के भाई हैं। वीर ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' से डेब्यू किया है। वीर की भले ही एक्टिंग लोगों के दिलों को ना छुई हो, लेकिन उनके डांस के स्टाइल को अधिकतर लोगों ने कॉपी किया। हालांकि अभी तक दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है। अब दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं ये तो राशा और वीर ही बता सकते हैं। वीर पाहडिया से पहले राशा का नाम एक क्रिकेटर के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन बाद में वह सिर्फ एक अफवाह निकली थी।

FAQs
कौन हैं राशा थडानी ?

रवीना टंडन की बेटी राशा 20 साल की हैं आजाद फिल्म से डेब्यू करने के बाद वह जमकर चर्चाओं में आ गई हैं। राशा की खूबसूरती की हर कोई तारीफ करता है। बहुत ही कम उम्र में राशा ने काफी पॉपुलेरिटी बटोर ली है। एक्टिंग के साथ-साथ राशा प्रोडक्ट शूट करती हैं साथ ही में वह अपनी पढ़ाई पर भी फोकस करती हैं। राशा ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। वह अब बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: rasha thadani raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X