राजेश खन्ना की इस हीरोइन को बिग बॉस से एक-दो नहीं बल्कि किया गया 3 बार अप्रोच, बिग बी की वजह से लिए हिस्सा

Poonam Dhillon

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लो काफी ज्यादा टैलेंटेड अभिनेत्री में शुमार है। बता दे कि वह एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। यहां तक कि उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया। उन्हें बिग बॉस में भी बतौर कंटेस्टेंट देखा गया। लेकिन बिग बॉस में नजर आने से पहले उन्हें कई बार इस शो के लिए अप्रोच किया गया। लेकिन एक्ट्रेस ने सीजन 3 में अमिताभ बच्चन की वजह से शो में जाने के लिए हां कर दिया।

पूनम को बिग बॉस से 3 बार किया गया अप्रोच

सीजन 1 और 2 के लिए बतौर कंटेस्टेंट पूनम ढिल्लो को बिग बॉस में जाने का मौका मिला था। लेकिन दोनों बार उन्होंने इस मौके को ठुकरा दिया। लेकिन बाद में सीजन 3 के दौरान एक्ट्रेस इस शो का हिस्सा बन गई। बता दे कि इस उम्र में आकर भी एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। क्योंकि एक्टिंग करियर शुरू होने से पहले पूनम खुद भी कुछ ज्यादा फिल्मों के लिए क्रेजी नहीं थी। इसके बावजूद भी उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना लोहा मनवाया।

पूनम ने शेयर किया था अपना एक्सपीरियंस

बिग बॉस के अपने एक्सपीरियंस को साझा करते हुए पूनम ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट जाना उनके लिए काफी ज्यादा चैलेंजिंग रहा। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट मेरे लिए काफी चैलेंजिंग भरा था। यह मेरे लिए एक बहादुरी का काम था कि बिग बॉस के सीजन 3 में मैं जा रही हूं। मैं इस शो में दूसरे रनर अप के रूप में चुनी गई। निर्माताओं ने तीसरे सीजन के लिए मुझसे कांटेक्ट किया। जिसे खुद अमिताभ बच्चन होस्ट करने वाले थे और उन्होंने यह शर्त रख दी थी कि किसी भी तरह की शो में गाली गलौज नहीं होगी।"

बिग बी ने शो को होस्ट करने के लिए रखी थी शर्त

इसी के आगे पूनम ने बात करते हुए कहा कि "जब मेरे पास में सीजन का ऑफर आया तो मेरे बच्चों ने इसके लिए साफ मना कर दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि मां आप बिग बॉस में मत जाओ क्योंकि वहां पर हारे हुए लोग आते हैं। वहां पर नेगेटिव लोग आते हैं और यह आपके लिए नहीं है। मुझे बिग बॉस के सीजन 1 और 2 में भी बुलाया गया। लेकिन मैंने इसके लिए साफ मना कर दिया। लेकिन तीसरी बार उन्होंने मुझे ऑफर किया क्योंकि इस बार अमिताभ बच्चन की पोस्ट कर रहे थे। उन्होंने इस शर्त पर मेजबानी करने का फैसला लिया कि कोई भी बुरा व्यवहार और गलत शब्दों के साथ-साथ अपमानजनक भाषा का उपयोग शो में नहीं करेगा।"

पूनम ने शो में हिस्सा लेने का लिया फैसला

यहां तक कि पूनम ने इस शो में हिस्सा लेने से पहले भी बातचीत की थी और कहा था कि उन्हें पहले ही यह बता दिया गया था कि शो में जो भी प्रतियोगी आएंगे वह अच्छे लोग होंगे। आप खुद भी उनके साथ में अच्छे से एडजस्ट कर पाएंगे और कंफर्टेबल रहेंगे। जब मेकर्स ने एक्ट्रेस को इतनी सारी बातें बता दी तो उन्हें भी यही लगा कि इस शो के दौरान कुछ तो खास होगा और उसके बाद में शो को बच्चे भी देखने लग गए थे। जिस वजह से नई जनरेशन के बच्चों को भी पूनम को पहचानने का एक खास मौका मिला। एक्ट्रेस ने अपनी एक खास पहचान बनाई।

More from Filmibeat

Read more about: poonam dhillon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X