पूनम ढिल्लों की 27 साल बेटी को देख थम गई फैंस की सांसें, खूबसूरती में हैं रवीना-करिश्मा की लाडलियां फेल

पुराने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार पूनम ढिल्लों पहचान की मोहताज नहीं है. पूनम 1978 में मिस इंडिया भी रह चुकी है. पूनम अपनी खूबसूरती से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती है. भले ही अब पूनम ने फिल्मों से दूरी बना ली हो, पर उनकी अदाकारी और खूबसूरती का गुणगान आज भी लोग बखूबी करते हैं. पूनम ढिल्लो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हमेशा पोस्ट साझा करती रहती है. हाल ही में पूनम ढिल्लों ने अपनी खूबसूरत बेटी की तस्वीर साझा की है जिसे देखते ही लोग उसकी खूबसूरती के कायल हो गए.
पूनम ढिल्लों की खूबसूरत बेटी का नाम पलोमा ढिल्लों है. 27 साल की पलोमा का इंस्टाग्राम अकाउंट वैसे तो स्टाइलिश तस्वीरों से भरा है, लेकिन इस समय उनकी एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें वह शीशे के सामने पोज़ देती नजर आ रही है. ब्लैक ट्यूब टॉप, उसके ऊपर शर्ट, खुले बाल के साथ हैट में पलोमा का लुक देखते ही बन रहा है, पलोमा कि इस फोटो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है और इस तस्वीर पर लोग जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
आपको बता दें कि पूनम ढिल्लों त्रिशूल, काला पत्थर, नूरी, जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है. अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने 1988 में फिल्म प्रड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की थी. बताया जाता है कि पूनम और अशोक की मुलाकात होली पार्टी में हुई थी.
दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई और दोनों ने शादी भी कर ली. कुछ दिनों तक तो दोनों की शादी ठीक-ठाक चली, दोनों के दो बच्चे भी हुए, बाद में पूनम को इस बात से शिकायत होने लगी कि अशोक पूनम को समय नहीं देते है. दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई थी और 1997 में दोनों का तलाक हो गया था. इस कपल के अनमोल और पलोमा नाम के दो बच्चे हैं.


Click it and Unblock the Notifications













