ऋतिक-रणवीर के साथ की फिल्में फिर भी हुईं फ्लॉप, क्या सलमान खान संवार पाएंगे पूजा हेगड़े का करियर?

अभिनेत्री पूजा हेगड़े साउथ और हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। पूजा हेगड़े जल्द ही सलमान खान के अपोजिट 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। पूजा हेगड़े ने 'मोहनजोदड़ो' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इस फिल्म में वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थीं। इसके बाद पूजा हेगड़े ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी अब तक कोई भी बतौर सिंगल एक्ट्रेस फिल्म हिट नहीं साबित हुई है। ऐसे में सलमान खान के साथ भी इस मल्टीस्टारर फिल्म से पूजा हेगड़े और उनके फैंस को भी जाहिर है काफी उम्मीदें होंगी।
हम आज पूजा हेगड़े की हिंदी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें वो नजर आई हैं। आप भी डालें उनकी फिल्मों पर एक नजर-
मोहनजोदड़ो से डेब्यू
ऋतिक रोशन जैसे अभिनेता के साथ डेब्यू करना बहुत बड़ी बात थी। 'मोहनजोदड़ो' 2016 में रिलीज हुई थी। इतनी बड़ी फिल्म से डेब्यू करना भी पूजा हेगड़े के लिए फायदेमंद नहीं रहा। उन्होंने पहली ही फिल्म के फ्लॉप होने के बाद हिंदी फिल्मों से ब्रेक लेकर साउथ की फिल्मों को जारी रखा।
तीन सालों के बाद वापसी
2019 में पूजा हेगड़े ने फिर से हिंदी फिल्मों में वापसी की। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' में वो नजर आईं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी इस वजह से पूजा हेगड़े को ना तो खास पहचान बॉलीवुड में मिली और ना ही करियर में उन्हें खास फायदा हुआ।
नहीं हुआ बेड़ा पार
2021 में पूजा हेगड़े प्रभास के साथ 'राधे श्याम' में नजर आईं। इस फिल्म को लेकर हर किसी को उम्मीद थी लेकिन दर्शकों पर ना प्रभास के चार्म का असर हुआ और ना पूजा हेगड़े की खूबसूरती का। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
'सर्कस' ने भी तोड़ी उम्मीद
2022 में पूजा हेगड़े रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं। लेकिन, इस फिल्म ने भी दर्शकों को निराश किया। रोहित शेट्टी की यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।
अब सलमान खान के साथ
पूजा हेगड़े अब सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। सलमान खान की यह फिल्म अगर हिट होती है तो पूजा हेगड़े के बॉलीवुड करियर के लिए ये काफी बड़ी बात होगी।
साउथ में दी कई हिट फिल्में
पूजा हेगड़े ने भले ही हिंदी फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया हो लेकिन, इस बीच उन्होंने साउथ में कई हिट फिल्में दी हैं। पूजा हेगड़े पिछले कुछ सालों में 'डीजे', 'अला वैंकुठपुरुमुलु', 'महर्षि' और 'अरविंद समेथा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications

















