..................... Pooja Dadwal fatal illness her husband left her Salman Khan bore the expenses of her treatment - Hindi Filmibeat

जानलेवा बीमारी का पता चलते ही पति ने भी छोड़ा साथ, 46 साल की ये एक्ट्रेस है सलमान खान की...

Pooja dadwal, salman khan

माया नगरी में हर कोई अपनी किस्मत आजमाने के लिए आता है और अक्सर ज्यादातर लोग वहां से हार कर घर वापस चले जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हर मुसीबत का सामना करते हुए इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना लेते हैं। लेकिन आज हम आपको सलमान खान की एक को स्टार पूजा डडवाल के बारे में बताने वाले हैं। बता दें कि अब पूजा एक गुमनामी की जिंदगी की रही है। दरअसल पूजा डडवाल साल 2019 में एक घातक बीमारी का शिकार हो गई थी और इसी के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गई थी। इसके इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।

बचपन से बनना चाहती थी हीरोइन

पूजा डडवाल के बैकग्राउंड की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 5 जनवरी 1977 में मुंबई में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से पूरी की। उनका रुझान बचपन से ही सिनेमा की तरफ था और वह अभिनय की तरफ खींचती चली गई।इसी के चलते उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के अलावा एक्टिंग क्लासेस भी ज्वाइन की। लेकिन अभिनेत्री को एक्टिंग क्लास के दौरान ही एक ऑफर मिल गया।

17 साल की उम्र में किया डेब्यू

इतना ही नहीं आपको बता दें की पूजा को 17 साल की उम्र में यह खुशी मिली और इसी के चलते उन्होंने सलमान खान के साथ एक्शन फिल्म वीरगति में काम किया। इस फिल्म को साल 1995 में रिलीज किया गया था और आपको बता दें कि यह फिल्म बुरी तरीके से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। किसी से पता चलता है की पूजा के करियर की भी कुछ खास शुरुआत नहीं हुई थी।

फिल्मों के बाद सीरियल्स में किया काम

पूजा को पहली फिल्म के बाद में उस तरीके का काम नहीं मिल सका जैसा वह चाहती थी। इसी के चलते सिंदूर की सौगंध और इंतजाम जैसी फिल्मों के अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर कई सारे सीरियल्स में बतौर हीरोइन काम किया। टीवी पर काम करने के बाद उन्हें ऐसा लगा कि शायद उनको बॉलीवुड से अच्छे ऑफर आने लगेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब वह मुंबई के एक परिवार के घर पर काम करके अपना गुजारा कर रही है। बता दें कि जब वह अपने करियर में सफल न हो सके तो उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था।

मुश्किल वक़्त में पति ने छोड़ा साथ

पूजा डडवाल ने शादी तो की और वह अपने पति के साथ में गोवा में जाकर शिफ्ट हो गई। लेकिन अचानक से साल 2018 में पूजा बहुत ज्यादा बीमार रहने लग गई थी। जब वह डॉक्टर के पास में जांच करवाने के लिए पहुंची तो बताया गया कि वह ट्यूबरक्लोसिस से ग्रसित है। पूजा के ससुराल वालों और पति को जब पूजा की बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने उस रिश्ते को खत्म कर दिया और उन्हें अकेला छोड़ दिया।

सलमान खान ने की मदद

पूजा के पास जीवन में कुछ भी नहीं बचा था। लेकिन एक्ट्रेस के शुभचिंतक राजेंद्र सिंह ने उनको सपोर्ट किया और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। एक वक्त था जब पूजा दिखने में बेहद खूबसूरत लगती थी।लेकिन अब बीमारी के चलते वह अपना रंग रूप हो चुकी है। मुश्किल वक्त में उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई थी और यूट्यूब पर एक वीडियो मैसेज के जरिए सलमान से आर्थिक सहायता मांगी थी। सलमान खान ने भी तुरंत उनकी मदद की और 6 महीने तक उनके इलाज का सारा खर्च भी उठाया।

गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं पूजा

लेकिन अब आपको बता दें की पूजा थोड़ी ठीक हो चुकी है और मुंबई में एक चॉल में रहती है। पूजा ने 1 साल 2020 में पंजाबी फिल्म शुकराना: गुरु नानक देव जी से इंडस्ट्री में कमबैक किया। इस फिल्म से उन्होंने काफी उम्मीदें लगाई थी कि यह फिल्म कुछ तो कमाल दिखाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और यह फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप हुई। अब पूजा पूरी तरीके से गुमनामी की जिंदगी जी रही है।

Read more about: pooja dadwal salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X