जब पापा महेश भट्ट ने पूजा भट्ट को सिखाया था किसिंग सीन करने का तरीका, बोलीं- 'वो मुझे साइड में लेकर गए और...'

पूजा भट्ट आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है और आपको बता दें कि जब से उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 पर देखा गया है तब से तो वह और भी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है। बता दे कि पूजा भट्ट काफी ज्यादा विवादों में भी रही और आपको बता दें कि अपने ही पिता महेश भट्ट के साथ किसिंग सीन को लेकर भी उनकी खूब आलोचना की गई थी।
पूजा भट्ट ने 'दिल है कि मानता नहीं' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और रातों-रात टॉप की हसीना बन गई थी। धीरे-धीरे पूजा भट्ट के पास फिल्मों की बाढ़ आने लग गई थी। बाद में एक्ट्रेस को संजय दत्त के साथ सड़क फिल्म मिली और इसमें दोनों का किसिंग सीन भी था। स्क्रीन पर वह संजय दत्त को किस करने के लिए नर्वस हो रही थी।
दरअसल, पूजा भट्ट, संजय दत्त को अपना आदर्श मानती थी और इसीलिए उनके साथ किसिंग सीन देने में काफी ज्यादा हिचकिचा रही थी। जो अपनी बेटी को महेश भट्ट ने नर्वस देखा तो उन्होंने अपनी लाडली बेटी को एक कोने में ले जाकर समझाया कि किस कैसे की जाती है। पूजा भट्ट ने साल 2021 में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते दौरान कहा कि पापा मुझे साइड में लेकर गए और कहा कि अगर तुम वल्गर फील करती हो तो सीन भी वल्गर ही दिखेगा।
पूजा भट्ट ने कहा कि पापा ने उनसे यह भी कहा था कि उन्हें लव मेकिंग या फिर किसिंग सीन को मासूमियत के अलावा ग्रेसफुली और गरिमा के साथ में करना होता है। ऐसा करने पर सही इंटेंशन नजर आता है। पूजा भट्ट ने भी अपने पिता महेश भट्ट की इस बात को हमेशा के लिए गांठ बांधा और संजय दत्त के साथ किसिंग सीन किया था जो कि काफी चर्चा में बना था।
जानकारी के लिए आपको बता दें की पूजा भट्ट ने बाद में सड़क के सीक्वल में संजय दत्त के साथ में काम भी किया था। बता दे की पूजा भट्ट अपने करियर में कई सारी रोमांटिक फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्होंने बॉम्बे बेगम्स में इंटीमेट और किसिंग सीन दिया और इसके चलते वह सुर्खियों में आई।


Click it and Unblock the Notifications














