महेश भट्ट से शादी कर के पछता रही थीं सोनी राजदान, लिप लॉक करने वाली बेटी पूजा भट्ट ने बताई ये वजह

Soni Razdan Feels Guilty To Get Married Mahesh Bhat

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है और आपको बता दें कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' का भी इन दिनों हिस्सा हैं. हर कोई इस बात को जानता है कि पूजा भट्ट अपनी निजी जिंदगी के खुलासे करने से पीछे नहीं हटते हैं और हर एक इंटरव्यू में वह कुछ ना कुछ ऐसा बता देती है जिसे सुन हर कोई हैरान हो जाता है. पूजा भट्ट भले ही महेश भट्ट की पहली पत्नी की बेटी है लेकिन इसके बावजूद भी सोनी राजदान के साथ में वह काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हुई नजर आती है.

किरण और महेश के रिश्ते के बीच आई परवीन बॉबी

महेश भट्ट को बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी निजी जिंदगी भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही है. उन्होंने पहली शादी लॉरेन ब्राइट के साथ में की थी. शादी के बाद में उनका नाम किरण भट्ट रख दिया गया. उनके दो बच्चे हुए जिनका नाम पूजा भट्ट और राहुल भट्ट है. लेकिन बाद में महेश भट्ट और किरण भट्ट के रिश्ते के बीच में परवीन बॉबी आ गई और अफेयर की खबरों के चलते दोनों में काफी अनबन हुई. बाद में परवीन बॉबी की मौत हो गई थी.

शादीशुदा होने के बावजूद भी महेश ने रचाई सोनी से शादी

जिसके बाद में महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान आ गई और शादीशुदा होने के बावजूद भी महेश ने उनसे गुपचुप तरीके से शादी रचा ली. इस बात का पता जब किरण भट्ट को लगा तो वह महेश भट्ट की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर चली गई. जब इस बात का पता सोनी राजदान को हुआ तो उन्हें अंदर ही अंदर शादी करने का पछतावा भी होने लग गया था.

पूजा भट्ट ने सोनी राजदान को लेकर किया खुलासा

लेकिन आपको बता दें कि इन सभी बातों का खुलासा पूजा भट्ट ने खुद इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू के दौरान किया था. जब सोनी राजदान ने पूजा भट्ट से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि "पूजा मुझे तुम्हें बताना है कि मुझे बहुत ही ज्यादा गिल्टी महसूस हो रहा है." लेकिन सोनी राजदान की ये बात सुन पूजा उन्हें समझाती है कि खुद पर भरोसा रखो. जिसके बाद में अब महेश भट्ट और सोनी राजदान अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी ज्यादा खुश भी हैं.

More from Filmibeat

Read more about: soni razdan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X