सलमान से लेकर संजय दत्त तक, शराब ने किया इन्हें बदनाम, पकड़े गए देखें Pics
हाल ही में एक्ट्रेस पूजा भट्ट काफी वक्त के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आई हैं। उन्होंने अपनी एक किताब में सनसनीखेज खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। दरअसल, जल्द ही उनके द्वारा लिखी किताब छप कर आने वाली है। इस किताब में उन्होंने अपनी शराब की लत के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह इस लत ने उन्हें बरबाद की कगाल पर लाकर खड़ा कर दिया था। यह किताब को-ऑर्थर रौशमिला भट्टाचार्या के साथ लिखी गई है, वहीं इसे पेंग्विन इंडिया द्वारा पब्लिश किया जाएगा।
[#IrrfanKhan: एक खबर और हर कोई रह गया सन्न, ये हैं असली फाइटर हैं, जानें क्यों]
उन्होंने बताया कि उनकी जान भी जान खतरे में पड़ गई थी। पहले भी पूजा बता चुकी हैं कि कुछ महीने पहले उनकी जिंदगी में शराब का बहुत दखल हो गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, कि पूजा ने बताया कि अगर वे शराब नहीं छोड़तीं तो शराब उन्हें पी जाती। शराब छोड़ना उनके लिए बहुत मुश्किल था, इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि सिर्फ पूजा ही नहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स इस लत के इतनी बुरी तरह शिकार हैं कि इसकी वजह से उन्हें कई परेशानियां भी झेलनी पड़ी हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि नशे में ये स्टार्स पार्टीज में हंगामा करते हुए भी पाए गए। कुछ सीन्स स्टार्स बिना ड्रिंक किए नहीं कर पाते। आगे जानें बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स के बारे में जो अपनी ऐसी ही एल्कोहलिक आदतों को लेकर मशहूर हैं-


Click it and Unblock the Notifications











