महेश भट्ट और पूजा भट्ट के लिप-लॉक किस ने इंडस्ट्री में मचा दिया था बवाल, बोले - बेटी ना होती तो...

आज के वक्त में बॉलीवुड फिल्मों में लिप लॉक सीन होना कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ अभिनेत्रियां तो बॉलीवुड में ऐसी भी है जो कि अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। दरअसल आज हम आपको पूजा भट्ट के बारे में बताने वाले हैं। पूजा भट्ट इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही है। बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस अपनी राय भी सबके सामने रखती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब पूजा भट्ट काफी विवादों में गिर गई थी। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने एक मैगजीन के लिए अपने ही पिता के साथ लिप लॉक फोटोशूट करवा लिया। जो कि इंटरनेट पर भी तेजी से वायरल हुआ और बवाल मच गया।
पूजा ने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री में रखा था कदम
बता दें कि पूजा भट्ट और महेश भट्ट के पूरे कैरियर का सबसे कंट्रोवर्शियल फोटोशूट यही था। वैसे तो उन्होंने अपनी मेहनत से एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है और 17 साल की उम्र में ही उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। पूजा भट्ट ने फिल्म डैडी से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं इसके बाद में पूजा भट्ट ने अपने ही पिता महेश भट्ट के साथ में एक मैगजीन के लिए लिप लॉक फोटो शूट करवाया।
गोद में बैठ लिप लॉक किस करते हुए पूजा और महेश ने करवाया फोटोशूट
दरअसल आपको बता दें कि पूजा भट्ट ने यह फोटोशूट कवर पेज के लिए करवाया था जिसमें वह महेश भट्ट की गोद में बैठी हुई नजर आई थी और लिप पर किस करती हुई देखी गई थी। इस फोटोशूट की वजह से हर तरफ बवाल मच गया था और इतना ही नहीं बहुत सारे लोगों ने तो पूजा और महेश पर पिता और बेटी के रिश्ते को खराब करने के भी आरोप लगा दिए गए थे।
महेश भट्ट ने दिया चौंकाने वाला बयान
लेकिन आपको बता दें कि इस मामले के बाद में डायरेक्टर यानी कि महेश भट्ट ने बकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रख दी थी। जहां पर उन्होंने इस फोटोशूट के पीछे की पूरी सच्चाई बताई और कहा कि उन्होंने जो भी किया है उसमें कुछ भी गलत है ही नहीं। खबरों की मानें तो महेश भट्ट ने यह बात तक कह दी थी कि पूजा भट्ट अगर उनकी बेटी नहीं होती तो वह उनसे शादी कर लेते। महेश के इस बयान पर काफी बवाल मच गया। बता दें कि पूजा भट्ट, महेश की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी है। पूजा का एक भाई भी है, जिसका नाम राहुल भट्ट है। लेकिन बाद में महेश ने सोनी राजदान के साथ में दूसरी शादी कर ली थी और उनसे उन्हें दो बेटियां हुई थी जिनका नाम शाहीन और आलिया भट्ट है।


Click it and Unblock the Notifications