बॉलीवुड की इस हसीना ने बोल्ड फोटोशूट के चलते मचाया था बवाल, अपनी सौतेली मां को कहा था 'चुड़ैल' और 'डायन'

Pooja Bedi Bold Photoshoot Controversy: फिल्मी इंडस्ट्री में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी होती हैं जो कि अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज हम आपको 90 के दशक की अभिनेत्री पूजा विधि के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'विषकन्या' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
लेकिन बाद में पूजा बेदी ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में काम किया और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। बाद में उन्होंने कुछ और फिल्मों में भी काम किया लेकिन कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन पूजा अपनी फिल्मों से ज्यादा फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रही। उनकी फोटोशूट के चलते इतना ज्यादा बवाल मच गया था कि दूरदर्शन ने इसे दिखाने से ही इनकार कर दिया था।
पूजा बेदी ने अपने करियर में सिर्फ आठ फिल्मों में काम किया है। बाद में उन्होंने रियलिटी शोज में काम किया। जिसमें नच बलिए से लेकर बिग बॉस और फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी भी शुमार है। पूजा उन हसीनाओं में से मानी जाती है जो कि अपने फ़िल्मी करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही। उन्होंने फरहान फर्नीचरवाला से साल 1994 में शादी रचाई और इस्लाम कबूल किया। जिसके बाद उनके दो बच्चे भी हुए।
पूजा बेदी और फरहान का रिश्ता टिक नहीं पाया। साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में फरवरी साल 2019 में पूजा ने मानेक कांट्रेक्टर से सगाई की। पूजा बेदी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी की ही बेटी है। जब कबीर ने परवीन दुसांझ के साथ चौथी बार शादी की थी तो पूजा ने अपनी सौतेली मां को लेकर आपत्तिजनक बातें लिख दी थी। उन्होंने डायन और चुड़ैल तक उन्हें कह दिया था। बाद में कबीर ने इस पर आपत्ति भी जताई थी।


Click it and Unblock the Notifications











