'मेरी 14 साल की नाबालिग नौकरानी से किया था रेप', पूजा बेदी ने लगाए थे आदित्य पंचोली पर घिनौने आरोप

Pooja Bedi, Aditya Pancholi

आज के वक्त में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आदित्य पंचोली किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में आते हैं। लेकिन एक मौका ऐसा भी आया जब जो जीता वही सिकंदर की मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी ने उनके साथ में अफेयर होने का खुलासा कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर पर इस बात के आरोप भी लगाए थे कि उनकी नौकरानी के साथ में आदित्य पंचोली ने कथित तौर पर रेप किया।

आदित्य ने जरीन वहाब से रचाई थी शादी

दरअसल आपको बता दें कि यह साल 1990 की बात है। इतना ही नहीं आदित्य पंचोली ने एक्ट्रेस जरीना वहाब के साथ शादी की थी। लेकिन पूजा बेदी के प्यार में वह दीवाने हो गए थे। जिस वजह से उनकी शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई।इतना ही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान पूजा बेदी ने इस बात का खुलासा किया था कि आदित्य पंचोली उनके एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उन पर गंभीर आरोप भी लगा दिए थे।

पूजा बेदी ने अपनी मेड के शरीर पर देखे थे निशान

जब आदित्य और पूजा का ब्रेकअप हो गया था तो उसके बाद में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने सेक्टर पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ वक्त पहले मेरी नौकरानी की गर्दन पर कुछ निशान मैंने देखे। जब मैंने देखा तो वह दिखने में लव बाइट जैसा लग रहा था। लेकिन मैंने जब उन्हें थोड़ा सा छेड़ा कि उनके आशिक कौन है जो तुम्हें इतना प्यार करता है। तो मेरी नौकरानी ने मुझसे कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। पूजा बेदी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी नौकरानी उस समय करीब 14 साल की थी और नाबालिग भी थी।

नौकरानी से हुई बातचीत का पूजा ने किया खुलासा

पूजा बेदी ने इंटरव्यू के दौरान अपनी नौकरानी के साथ हुई बातचीत के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि मैंने उससे फिर से हंसी मजाक में पूछा कि कौन है तुम्हारा बॉयफ्रेंड। तो वह काफी घबरा गई और मैंने कई बार कुछ ऐसे नाम उसके सामने लिए जिले में पहले से जानती थी। लेकिन मुझे यह बात बहुत अजीब लगी जब उसने अपना चेहरा नीचे की तरफ झुका लिया था। जिसके बाद मैंने फिर से पूछा कि आदित्य तो नहीं था? जिस पर उसकी आंखों में आंसू आ गए और वह बोलने लगी कि हां वही थे।

एक महीने तक आदित्य ने मेड के साथ बनाए संबंध

पूजा बेदी ने इस बात का भी खुलासा करते हुए कहा कि मेरी मेड के साथ में पूरे 1 महीने तक ऐसा होता रहा। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी नौकरानी ने यह बताया था कि पहली बार आदित्य ने उसके साथ संबंध बनाए जब पूजा और आदित्य का झगड़ा हुआ था। पूजा में आदित्य पंचोली पर इस बात की भी आरोप लगाए कि एक्टर ने मेरी मेड को यह कहकर फैसला दिया था कि वह उसे एक्टिंग क्लास के लिए रोशन तनेजा के पास में लेकर जाएंगे और वहां उस क्लास की फीस भी दे देंगे।

पूजा बेदी ने आदित्य की पत्नी के सामने खोले राज़

लेकिन जब पूजा बेदी को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत ही आदित्य की पत्नी जरीना को घर पर बुलाया और सब कुछ साफ-साफ कह दिया। जब जरीना अभी काफी ज्यादा हैरान हो गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि आदित्य पंचोली के खिलाफ पूजा बेदी ने मामला भी दर्ज करवा दिया था। इतना ही नहीं एक्टर और नौकरानी ने इस बात को भी कुबूल लिया था कि उन दोनों ने सहमति से रिश्ता बनाया।

More from Filmibeat

Read more about: pooja bedi aditya pancholi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X