दूसरी शादी के बाद इस चीज के लिए तरस है ये 47 साल की बॉलीवुड हीरोइन... तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रही

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम बनाना जितना मुश्किल है उतना ही नाम बनाने के बाद में यहां पर टिक पाना। लेकिन आपको बता दें कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी रहे जिन्होंने काफी अच्छे खासे करियर को छोड़कर अपने परिवार या किसी और काम को चुना। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर को छोड़ अपने प्यार को चुना। लेकिन इसके बावजूद उनका प्यार में धोखा मिला।
आर्मी परिवार से रखती है ताल्लुक
दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री पूजा बत्रा की। उनके पिता रवि बत्रा भारतीय सेवा में कर्नल हुआ करते थे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पूजा बत्रा आर्मी बैकग्राउंड के होने के बावजूद भी अपनी काबिलियत के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक नया मुकाम बना चुकी थी। वह साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनर अप रह चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल 1993 का ताज़ जीता था। उन्होंने साल 1993 में मिस इंटरनेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया और बाद में फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
साउथ इंडस्ट्री से की करियर की शुरुआत
बता दें की पूजा बत्रा ने 1995 में अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म aasai से की थी। बता दे कि दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी और इसमें उन्होंने सिर्फ एक कैदियों का किरदार निभाया था। बाद में एक्ट्रेस ने sisindri नाम की एक फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करना शुरू किया। उन्होंने मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में किया जमकर काम
बाद में पूजा बत्रा ने अनिल कपूर और तब्बू की फिल्म विरासत से साल 1997 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। पूजा बत्रा ने अपनी खूबसूरती के चलते दर्शकों के दिलों को जीत लिया था और इतना ही नहीं उनका प्रदर्शन भी काफी ज्यादा सकारात्मक रहा। 90 के दशक में एक्ट्रेस ने गोविंदा से लेकर अनिल कपूर और सुनील शेट्टी जैसे सितारों के साथ काम किया।
शादी कर इंडस्ट्री से बनाई दूरी
पूजा बत्रा अपने करियर में एक अच्छे खासे मुकाम पर पहुंच चुकी थी और बाद में अचानक से उन्होंने शादी की और इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया। तकरीबन 30 फिल्में करने के बाद में साल 2002 में उस में स्थित डॉक्टर सोनू अहलूवालिया के साथ में उन्होंने शादी कर ली थी। उस दौर में अभिनेत्रियां शादी करने के बाद में फिल्मों में काम नहीं किया करती थी और एक्ट्रेस ने भी ऐसा ही कुछ किया।
9 साल बाद टूटी पहली शादी
शादी के बाद वह अपने पति के साथ में अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गई थी। शादी के 9 साल बाद साल 2011 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया। पूजा बत्रा को हॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर आने लग गए थे। लेकिन उनके पति इसके खिलाफ थे और इसीलिए एक्ट्रेस तलाक लेने के बाद भारत आ गई और बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोबारा से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उनको पहले जैसी सफलता हासिल नहीं हो पाई और छोटी भूमिकाएं निभाकर उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश की।
पूजा बत्रा ने रचाई दूसरी शादी
लेकिन बाद में पूजा बत्रा अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गई थी। साल 2019 में उन्होंने अभिनेता नवाब शाह के साथ में शादी रचाई। जिनको डॉन 2 और भाग मिल्खा भाग फिल्मों में देखा जा चुका है। लेकिन भले ही अब एक्ट्रेस को फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है लेकिन इसके बावजूद वह अपने शादीशुदा जीवन में खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति के साथ में तस्वीरों को साझा करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















