शादी के लिए छोड़ा शानदार बॉलीवुड करियर, तलाक के बाद 40 में फिर मिला प्यार, सुनील शेट्टी संग...

pooja batra

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं देखी जाती है जिनकी उम्र मानो बिल्कुल थम गई हो. दरअसल उनकी उम्र के नंबर तो बढ़ते जा रहे हैं लेकिन उनकी खूबसूरती उम्र के साथ-साथ और भी ज्यादा बढ़ती हुई नजर आती है. लेकिन आज हम आपको एक बॉलीवुड की हसीना के बारे में बताने वाले हैं. जोकि 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाती थी. उनकी खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है. यहां तक कि उन्होंने 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया.

पूजा बत्रा का ट्रांसफॉरमेशन

दरअसल आपको बता दें कि साल 1997 में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के साथ भाई फिल्म में नजर आने वाली पूजा बत्रा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. एक वक्त पर बॉलीवुड की हॉटेस्ट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हुआ करती थी. लेकिन इन दिनों उनका ट्रांसफॉरमेशन इतना लाजवाब है कि हर कोई उनकी तस्वीरों को देखता ही रह जाता है. अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में काफी ज्यादा यंग में नजर आती हैं.

पूजा बत्रा की खूबसूरती के आगे 21 साल की लड़की फेल

पूजा बत्रा खूबसूरती और फिटनेस के मामले में 21 साल की लड़कियों पर को पीछे छोड़ने में सक्षम है. यहां तक कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं और आए दिन अपनी हॉट तस्वीरों को भी शेयर करती हुई देखी जाती हैं. इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में काम किया और साथ ही साथ उन्हें सुनील शेट्टी की हीरोइन के तौर पर भी जाना जाता है.

एक्ट्रेस ने मलयालम और तेलुगू फिल्मों में भी किया काम

पूजा बत्रा 27 अक्टूबर 1976 में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में जन्मी. जिसके बाद में 1997 में उन्होंने हिंदी फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में एंट्री मारी. यहां तक कि उन्हें 1997 में मलयालम फिल्म 'चंद्रलेखा' में भी देखा जा चुका है. एक्ट्रेस 1998 में तेलुगु फिल्म 'ग्रीकू वीरूडू' और 2016 में पंजाबी फिल्म 'किलर पंजाबी' में भी देखी जा चुकी है.

पहली शादी नहीं हुई कामयाब तो 2019 में मिला सच्चा प्यार

लेकिन अगर हम उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो आपको बता दें कि पूजा बत्रा ने हसीना मान जाएगी, कहीं प्यार ना हो जाए, नायक जैसी फिल्मों में काम किया. जिसके बाद उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया. लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने 2002 में डॉक्टर सोनू आहलूवालिया से शादी रचाई. लेकिन उनकी शादी कुछ ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाई और जिसके बाद में एक्ट्रेस ने 2019 में एक्टर नवाब शाह के साथ में दूसरी शादी रचाई.

More from Filmibeat

Read more about: pooja batra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X