Salman Khan नहीं थे फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' के मेकर्स की पहली पसंद, किया इनकार वरना ये एक्टर होता 'प्रेम'

Salman Khan Movie Maine Pyar Kiya: जब भी हिंदी सिनेमा के हिट फिल्मों की बात आती है तो सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'मैने प्यार किया' का नाम जरूर आता है। राजश्री बैनर तले बनी हुई इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल छू गई। लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पीयूष मिश्रा ने फिल्म मैने प्यार किया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान से पहले ये फ़िल्म किसी दूसरे एक्टर को ऑफर की गई थी।
मशहूर फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की बतौर निर्देशक फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' पहली मूवी थी। वैसे तो इस फिल्म को लेकर कई सारे किस्से सामने आ चुके हैं। लेकिन अब मशहूर अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा ने सलमान खान के इस आईकॉनिक फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में लल्लनटॉप के साथ दिए हुए इंटरव्यू में पीयूष मिश्रा ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए।
पीयूष मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा
इंटरव्यू के दौरान पीयूष मिश्रा ने बताया कि "फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान प्रेम के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे। मैं उस वक्त नई दिल्ली के नेशनल स्कूल ड्रामा में पढ़ाई कर रहा था। उसे वक्त मेरा तीसरा साल चल रहा था और एक दिन मुझे एनएसडी से तत्कालीन डायरेक्टर मोहन महर्षि जी ने सूरज बड़जात्या के पिता यानि कि राजकुमार बड़जात्या से मुलाक़ात करवाई।"
पीयूष मिश्रा ने ठुकराई फिल्म
पीयूष मिश्रा ने आगे कहा कि "इसी दौरान राजकुमार बड़जात्या जी ने बताया कि उनके बेटे सूरज एक फिल्म बनाने वाले हैं और इसके लिए मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री को लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुन लिया गया है। वह एक एक्टर की तलाश कर रहे हैं। लेकिन मैं इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया और मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आया कि मैं इसके लिए मना क्यों किया? हालांकि उसे समय मैं काफी हैंडसम नजर आता था।"
सुपरहिट साबित हुई सलमान खान की फिल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान ने बतौर एक्टर बीवी हो तो ऐसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि भाईजान को 'मैंने प्यार किया' फिल्म से ही खास पहचान हासिल हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और इसी फिल्म के जरिए डायरेक्टर सूरज बड़जात्या का करियर भी आसमान छूने लगा।


Click it and Unblock the Notifications











