Pictures- उड़ता पंजाब के लिए शाहिद ने ट्राइ किये 15 लुक्स
शाहिद कपूर को अपनी हर एक फिल्म हर एक किरदार में परफेक्शन चाहिए होता है। फिर चाहे वो उनकी डांसिग हो या फिर उनके किरदार का लुक। खबर है कि उड़ता पंजाब जिसमें सालों बाद शाहिद कपूर और करीना कपूर साथ काम करने वाले हैं उसके लिए शाहिद कपूर ने करीब 15 अलग अलग लुक्स ट्राइ किये हैं।
शाहिद ने कइयों स्टाइलिस्ट्स और ड्रेसर्स के साथ मिलकर अलग अलग लुक्स ट्राइ किये और उनमें से उड़ता पंजाब में अपने किरदार के लिए परफेक्ट लुक सेलेक्ट किया। छोटे बालों से लेकर लंबो बालों तक और बालों में कलर से लेकर मूछों तक में उन्होंने काफी एक्सपेरिमेंट किये हैं।
अपनी बॉडी बिल्डिंग पर भी उन्होंने काफी मेहनत की है। आखिर फिल्म में उनके सामने करीना कपूर, आलिया भट्ट जैसे खबसूरत परफेक्ट अभिनेत्रियां जो हैं। हालांकि करीना के साथ उनका कोई सीन नहीं है लेकिन फिर भी शाहिद को अपने किरदार पर तो आखिर परफेक्शन लाना ही था। आइये देखते हैं इन 15 लुक्स में से कुछ 5 लुक्स।


Click it and Unblock the Notifications