पिक्चर रिवाइंड दिल तो पागल है- एक दूजे के वास्ते
1997 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है ने दुनिया भर में लोगों को इस बात का एहसास दिला दिया कि दुनिया में कहीं ना कहीं कोई ना कोई उनके लिए भी बनाया गया है। जवां दिलों को इस बात पर यकीं हो गया कि उन्हें जोड़ियों में बनाया गया है और कभी ना कभी वो अपने उस जोड़ीदार से मिलेंगे और दिल में घंटी सी बजेगी। प्यार और दोस्ती की एक अनूठी कहानी जिसे देख सच में कोई भी दिल पागल हो जाए।
बॉलीवुड की दो खूबसूरत हिरोइनों करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित और रोमांटिक हीरो शाहरुख खान से सजी फिल्म दिल तो पागल है को बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन रिस्पॉंस मिला। कलेक्शन के मामले में हालांकि फिल्म थोड़ा पीछे रह गयी लेकिन फिल्म आज भी दर्शकों के जहन में बसी हुई है। रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में दिल तो पागल है आज भी शामिल होती है।
दिल तो पागल है को जरा अपने जहन में रिवाइंड करें तो आपके दिल में आज भी प्यार की हल्की हल्की सी सुगबुगाहट सी होगी। आइये याद करते हैं फिल्म के वो खूबसूरत पहलू जिन्होंने युवा दिलों को आज भी खुद से बांध रखा है।


Click it and Unblock the Notifications