PICS: सोहा की शादी में करीना चुरा ले गई लाइम लाइट, देखें गेस्ट लिस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और कुणाल खेमू 25 जनवरी 2015 को विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। मुंबई में एक निजी समारोह आयोजित किया गया था, जहां दोनों ने सात फेरे लिए। इस छोटे से समारोह में सोहा की मां शर्मिला टैगोर, भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर सहित पूरा परिवार मौजूद था।
नोट: शादी की तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी काफी सिंपल रखी गई थी। लेकिन जब बात बॉलीवुड की आती है तो सितारों की चमक धमक से कौन दूर रह सकता है। शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी नजर आए, जिन्होंने पूरे माहौल में चार चांद लगा दिया।
शादी में सैफ अली खान ने अपने नवाबी लुक्स को बरकरार रखते हुए चिकन का सफेद कुर्ता व चुड़ीदार सलवार पहनी तो वहीं करीना कपूर खान ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गयी गुलाबी रंग की साड़ी पहनी। करीना काफी खूबसूरत लग रही थीं और यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरे फंक्शन में करीना आकर्षण का केन्द्र थीं।
वहीं, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा खान, करिश्मा कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, क्रिकेटर युवराज सिंह, नेहा धूपिया, सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी काफी बेहतरीन लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications
