PICS: जब सलमान संग 'बजरंगी भाईजान' की टीम ने की जमकर पार्टी
[फीचर] कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का पहला टीजर धमाका कर चुका है। लिहाजा अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है फिल्म के रिलीज होने का। जहां हमें इंतजार है फिल्म का, वहां सलमान खान फिल्म की टीम को अपने फार्महाउस पर पार्टी देते दिख रहे हैं। जी हां, फिल्म की शूटिंग खत्म होने की खुशी में सलमान ने अपने पनवेल फार्महाउस में टीम को पार्टी दी।
'बजरंगी भाईजान' टीजर की 5 बात, जो आपको करेगी निराश!
पार्टी जबरदस्त रही और सभी ने दिल खोल कर एन्जॉय किया। कोई शक है तो आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह पूरी टीम मस्ती में सराबोर है। बता दें, फिल्म ईद के मौके पर 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। खैर, फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री ने पहले ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।
salman khan bajrangi bhaijaan kareena kapoor nawazuddin siddiqui kabir khan सलमान खान बजरंगी भाईजान करीना कपूर नवाजुद्दीन सिद्दिकी कबीर खान


Click it and Unblock the Notifications