Happy Ending का इंतजार है, तो यहां देखिए उसके दिलचस्प Pics
सैफ अली खान की फिल्म हैप्पी एडिंग का इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी। हल्की- फुल्की कॉमेडी लिए इस फिल्म में सैफ के साथ इलियाना डिक्रूज, गोविंदा, रणवीर शौरी और कल्कि कोचलीन हैं। नोट: फिल्म से जुड़ी तस्वीर देखने के लिए नीचे दिए गए तस्वीर पर क्लिक करें।
हैप्पी एडिंग अपनी कॉमेडी और स्टार कास्ट के साथ साथ और भी एक बात के लिए खासी फेमस हो रही है। वह है सैफ और करीना । नहीं, नहीं, इस फिल्म में मुख्य जोड़ी छोटे नवाब और बेगम की नहीं है। बल्कि करीना और प्रीटि जिंटा इस फिल्म में कैमियो कर रही हैं। जिसके लिए लोग काफी उत्साहित हैं। प्रीति जिंटा काफी समय बाद स्क्रीन पर दिखाई देंगी। लिहाजा, उनके चाहने वालों के लिए यह एक बेहतर ट्रीट होगा।
हैप्पी एडिंग का निर्देशन कृष्णा डी के कर रहे हैं। यह फिल्म गोविंदा के होने की वजह से भी काफी सूर्खियां बटोर रही हैै। किल-दिल के तुरंत बाद गोविंदा को फिर से देखने के लिए उनके फैंस उतावले हैं। साथ ही उस फिल्म के गाने भी काफी वायरल हो रहे हैं। बहरहाल, फिल्म के लिए तो 21 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। उम्मीद है फिल्म दर्शकों की अपेक्षा के अनुरूप होगी।


Click it and Unblock the Notifications
