..................... PICS: Sachin Tendulkar, Raj Thackrey and others at PK screening - Hindi Filmibeat

PICS: पीके देखने पहुंचे सचिन, राज ठाकरे और अन्य सेलेब्स

आमिर खान ने अपनी फिल्म पीके की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जहां आमिर के दोस्त मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर को पीके दिखाने से पहले आमिर काफी नर्वस भी थे। लेकिन सचिन ने इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ करार दिया। सचिन के अनुसार, पीके आमिर की अब तक की बेस्ट फिल्म होगी और उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि पीके जरूर देंखे। नोट- पीके स्क्रीनिंग की बाकी तस्वीरें देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।

वहीं, सचिन तेंदुलकर के अलावा यहां एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे, अमित ठाकरे, किरण राव, अयान मुखर्जी, साजिद नाडियावाला, गायत्री जोशी जैसे सेलिब्रिटी भी मौजूद थे। सभी ने फिल्म की काफी तारीफ की। इस मौके पर फिल्म के कलाकार आमिर खान, अनुष्का शर्मा समेत निर्देशक राजकुमार हिरानी भी नजर आए। सभी बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे।

आपको बता दें, फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को देश के करीब 4500 स्क्रीन और विदेश के 820 स्क्रीन में रिलीज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X