[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड में आज कल एक ही स्टार किड छाया रहता है। अबराम खान। शाहरूख खान के सुपुत्र। लेकिन इस बार आईफा अवार्ड्स में एक और स्टार किड छाने वाला है। रियान देशमुख। रितेश और जेनेलिया का बेटा मम्मी पापा की ही तरह क्यूटनेस का पिटारा है।
अब रियान मम्मी पापा के साथ आईफा अवार्ड्स के लिए निकल चुके हैं और वो बेहद क्यूट लग रहे थे। देखिए उनकी बेहद प्यारी तस्वीरें -
क्यूटनेस ओवरलोड
एक ही फोटो में तीन सुपरक्यूट लोग। किसी को डायबिटीज़ हो जाए तो हमसे शिकायत कतई मत करिएगा।
सुपरक्यूट डैडी का सुपरकूल बेटा
रियान रितेश देशमुख के डैडी सुपरकूल हैं। जानते हैं क्यों? क्योंकि अपने बच्चे के लिए इन्होंने डायरेक्टर से Paternity leave ली थी। 
IIFA डेब्यू
शाहरूख के बेटे अबराम का डेब्यू फिल्म में हो चुका है और लगता है अब रियान अपना आईफा डेब्यू कर ही लेंगे।
रेड कार्पेट पर डेब्यू
अब देखना है कि रियान रेड कार्पेट पर मम्मी पापा के साथ चलते हैं या फिर सीधा आईफा के मंच पर डैडी की होस्टिंग देखेंगे।
वापस किया था प्रपोज़
रियान के पापा ने रियान की मम्मी को वापस प्रपोज़ किया था। वो भी ट्विटर पर। और जेनेलिया ने हां भी इसलिए की क्योंकि रितेश रियान के पापा हैं 
सुपरक्यूट मम्मी पापा
रितेश और जेनेलिया फिलहाल बॉलीवुड के सबसे क्यूट मम्मी पापा हैं। यकीन ना हों तो ये सुबूत देख लीजिए - बॉलीवुड के CUTEST मॉम-डैड


Click it and Unblock the Notifications
