PICS: बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर लांच पर रणबीर ने दी पार्टी, पहुंचे दिग्गज सितारे
[फीचर] बॉम्बे वेलवेट के मेकर्स ने कल यानि की 19 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। इस ट्रेलर लांच को सेलिब्रेट करने के लिए फिल्म के हीरो रणबीर कपूर ने एक छोटी सी पार्टी दी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों और फिल्म से जुड़े लोगों को बुलाया गया।
पढ़ें- बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर है फ्लॉप या हिट- Critics Review
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉम्बे वेलवेट में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर मुख्य किरदारों में हैं। लिहाजा, ट्रेलर लांच के समय सारे सितारे शामिल नहीं हो पाए थे तो रणबीर ने फैसला लिया कि फिल्म के कास्ट के लिए पार्टी होनी चाहिए, ताकि सभी एक जगह आकर सेलिब्रेट कर पाएं।
रणबीर कपूर की इस पार्टी में बॉलीवुड के कई एक्टर्स देखे गए। एक ओर जहां आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ नजर आए, वहीं अर्जुन कपूर भी अपने नए हेयरस्टाइल के साथ नजर आए। नीचे देंखे तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications