जोगीरा..स..र..र..वाली होली से बॉलीवुड आया 'नो टाइम' फॉर होली पर

By Shweta K

आरके स्टूडियों की होली फिल्‍म इंडस्ट्री की सबसे अलग होली हुआ करती थी। अब बॉलीवुड में वो होली नहीं होती जो किसी जमाने में हुआ करती थी। और ना तो ऐसा हो सकता है कि होली में बॉलीवुड राजकपूर और आरके स्टूडियों की होली
याद ना करें खासकर उन्होंने जो इसे देखा है।

बड़ा आकर्षण स्टूडियो में बना एक छोटा टैंक था। होली का त्योहार आते ही इसकी साफ-सफाई की जाती है। आजकल तो बॉलीवुड के स्टार्स होली खेलने में ज्यादा यकीन भी नहीं करते। अब इसी साल देखिए प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विद्या बालन सहित कई ऐसे स्टार्स हैं जो होली नहीं मना रहे।

[कब इनकी असल जिंदगी की मस्ती दिखेगी पर्दे पर !]

तो हमने भी सोचा कि क्यों ना आपको उस समय की तस्वीरें दिखाएं जब सभी स्टार्स एक साथ एक जगह जमा होकर होली खेलते थे।आरके स्टूडियो में एक टैंक हुआ करती थी जिसमें सुगंधित गाढ़ा रंग भरा जाता है। इस रंग भरे हौज में सभी को कम से कम एक डुबकी लगानी होती है। इस ऐतिहासिक कुंड में नरगिस, वैजयंतीमाला से लेकर डिम्पल, श्रीदेवी तक और राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार से लेकर राजेश खन्ना, अमिताभ, मिथुन तक फिल्म जगत के सभी सितारे डुबकियां लगा चुके हैं।

एक बार वैजयंतीमाला ने होली खेलने में जरा आनाकानी की, तो उन्हें उस रंग भरे टैंक में सात बार डुबकियां लगवाई गईं। भांग के बिना होली का मजा अधूरा ही माना जाता है। तो ऐसे में ये कार्यक्रम आरके स्टूडियो में भी होती थी। भांग के नशे में हमारे प्रिय सितारे ऐसी हरकतें करते हैं, जिन्हें देखकर आप दांतों तले अंगुली दबा लें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X