मुंबई मेरी जान: न स्टार, न आम आदमी केवल मुंबईया दौड़ रहे थे यहां, देखें तस्वीरें
मुंबई यानि कि वो शहर जो दिन रात बस दौड़ता रहता है। पर रविवार थोड़ा अलग था। इस दिन मुंबई रूक गई...साथ में दौड़ने को। मौका था 12वीं मुम्बई मैराथन का जिसका आयोजन हर साल होता है। और इस दिन मुम्बई का उत्साह देखने को बनता है।
इस साल भी करीब 45 हजार मुम्बईवासियों ने इसमें हिस्सा लिया। शारीरिक रूप से विकलांग हों या बुज़ुर्ग, बच्चे हों या जवान, स्टार हो या फैन, आम आदमी या वीआईपी सभी इसका हिस्सा थे। सबसे खास बात ये है कि यहां सारे भेद भाव हटाकर केवल मुंबईया दौड़े।
देखिए तस्वीरें -
पिछले 12 सालों से हर साल मुम्बई में इसे त्यौहार की तरह मनाया जाता है और हर साल इसमें हिस्सा लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। साल 2004 में जब पहली बार मुम्बई दौड़ी थी तब सड़कों पर 22000 लोग थे पर 2015 में 45000 लोगों ने इस मैराथन में हिस्सा लिया, यानी 12 सालों में संख्या बढ़कर दोगुना से भी ज़्यादा हो गई।
इस मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर थे जॉन अब्राहम। दीया मिर्ज़ा, आयुष्मान खुराना, कलकी कोएचलीन सहित कई बॉलीवुड सितारे उपस्थित थे। दीया मिर्ज़ा इस मैराथन के ज़रिये गरीबों की आंखों के इलाज के लिए फंड इकट्ठा करने आई थीं। कल्की शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के साथ दौड़ने आई थीं। वहीं फिल्म के प्रचार के लिए ही सही हवाईज़ादा आयुष्मान भी इस मैराथन का हिस्सा बने।


Click it and Unblock the Notifications
