PICS:मिलिए 22 साल की मिस यूनिवर्स 2015 से
मिस यूनिवर्स 2015 में खूबसूरती और बुद्धि दोनों का अद्भुत मेल है। 22 साल की मिस यूनिवर्स पाउलिना वेगा ने 87 सुंदरियों को पछाड़ कर इस ताज की हकदार बनीं। कोलंबिया की इस सुंदरी पाउलिना वेगा ने आज अमेरिका, यूक्रेन, जमैका और नीदरलैंड की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया।

22 साल की मॉडल पाउलिना बिज़नेस की छात्रा हैं। और यह खिताब जीतने वाली वह दूसरी कोलंबियाई सुंदरी हैं। सिल्वर गाउन पहने पाउलिना जब मिस यूनीवर्स घोषित की गईं तो उनकी आंखें भर आईं। उन्हें इससे पहले ब्रह्मांड सुंदरी रही गाब्रिएला इसलर ने यह ताज पहनाया।
वहीं भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नोयोनिता लोध शीर्ष 10 सुंदरियों में स्थान बनाने में असफल रहीं। बेंगलुरू की रहने वाली 21 वर्षीय नोयोनिता 88 देशों की सुंदरियों के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा में 15 शीर्ष प्रतिभागियों में जगह बनाने में कामयाब रही थीं, लेकिन रविवार रात वह प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications