PICS: हॉट बिप्स का जलवा, नई फिल्म NIA के लिए तैयार
फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु आजकल फिल्मों में भले ही कम दिखाई देती हों, लेकिन बिप्स की अदाओं को जादू आज भी कायम है। बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी बंगाली बाला बिपाशा की अगली फिल्म NIA का एलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम फंडिस करेंगे। और फिल्म में बिपाशा के साथ तेलुगु स्टार राणा दिखाई देंगे।
इस फिल्म के एलान के लिए प्रेम कांफ्रेस रखा गया था, जहां बिपाशा बसु अपने हॉट अवतार में नजर आईं। साथ ही बिपाशा काफी खुश लग रही थीं।
फिल्म के बारें में बात करते हुए बताया गया कि ,फिल्म जिंदगी से जुड़ी सेलिब्रेशन पर आधारित है। मतलब काफी डार्क और हॉरर फिल्मों के बाद अब बिपाशा कुछ हैप्पी मूड की फिल्मों में नजर आ सकती हैं।
निर्देशक विक्रम फंडिस ने कहा कि मैं यह फिल्म कोई 100 करोड़ कल्ब में शामिल होने के लिए नहीं बना रहा हूं। मैं बस चाहता हूं कि लोग इस फिल्म से खुद को जोड़ पाएं।


Click it and Unblock the Notifications
