PICS:फराह की पार्टी पर सोनम,दीपिका को तबू ने दी कड़ी टक्कर
फराह खान मतलब बॉलीवुड का मसाला। वो अपने पर हंसना जानती हैं और यही उनकी फिल्मों में भी नजर आता है। कॉमेडी, रोमांस और इमोशन का तड़का लगाकर वे फिल्में बनाती हैं। वो महान डायरेक्टर नहीं है पर सफल डायरेक्टर ज़रूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जितनी भी महिला निर्देशक हैं वे गंभीर किस्म की फिल्में बनाती हैं। शायद यह मान लिया गया है कि कमर्शियल और सफल फिल्म निर्देशित करना महिलाओं के बस की बात नहीं है।
ऐसे में फराह खान की सफलता चौंकाने वाली है। दो सौ करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म तो अब तक करण जौहर, आदित्य चोपड़ा या संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक भी नहीं बना पाए हैं। तो अपनी सक्सेसफुल ज़िंदगी के पचास साल सेलिब्रेट करने के लिए फराह खान ने दी पार्टी। अब भई पूरी इंडस्ट्री को तो वहां पहुंचना ही था। लेकिन इस पार्टी पर तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सुष्मिता सेन ने सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण को कड़ी टक्कर दी। आप भी देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












