..................... PICS: Bollywood stars on the premiere of film Rangrasiya - Hindi Filmibeat

PICS: 'रंगरसिया' के प्रीमियर पर सितारों की रंगीन शाम

केतन मेहता की फिल्म रंगरसिया सिनेमाघरों में आ चुकी है। और फिल्म को लोग पसंद भी कर रहे हैं। रणदीप हुडा और नंदना सेन के उम्दा अभिनय की चर्चा खूब सूर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, रंगरसिया के प्रीमियर पर भी कई बॉलीवुड सितारों का चेहरा नजर आया। एक ओर जहां रणदीप और नंदना काफी शोख नजर आ रहे थे। वहीं गौहर खान ब्लैक ड्रेस में काफी हॉट लग रही थी।
नोट: रंगरसिया के प्रीमियर की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें।

केतन मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म रंगरसिया को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन आखिरकार यह रिलीज हो पाई और इतना ही नहीं बल्कि इसे दर्शकों का प्यार भी मिला।

राजा रवि वर्मा की कहानी पर बनी इस फिल्म में रणदीप हुडा और नंदना सेन मुख्य भूमिका में हैं। जबकि संगीत दिया है संदेश शांडिल्य ने, जिनके संगीत को फिल्म रिलीज के बाद काफी सराहा जा रहा है। 'रंगरसिया' की कहानी रंजीत देसाई की राजा रवि वर्मा की मराठी बायोग्राफी पर बेस्ड है।

फिल्म के प्रीमियर में गौहर खान समेत फिल्म एक्ट्रेस तब्बू, मनीषा कोईराला, निर्देशक राजकुमार हिरानी और सुधीर मिश्रा दिखाई दिए। वहीं, रंगरसिया की पूरी टीम काफी खुश नजर आ रही थी। और हो भी क्यों न, फिल्म की रिलीज 5 सालों से लटकी जो पड़ी थी। लिहाजा,, इस फिल्म की सफलता पूरे टीम के लिए काफी मायने रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X