..................... PICS: Aishwarya Rai Bachchan's new cute short hair look - Hindi Filmibeat

PICS: न्यू ईयर गिफ्ट..देखिए ऐश्वर्या राय का NEW शॉर्ट हेयर लुक

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आजकल अपने न्यू लुक की वजह से सूर्खियों में है। अपनी हर फिल्म और एवार्ड फंक्शन में अपने लंबे लटों से जलवे बिखेरने वाली ऐश ने इस बार शॉर्ट हेयर लुक अपनाया है। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शर्मा के बाद अब ऐश भी छोटे बालों में नजर आएंगी।

नोट: ऐश्वर्या की अन्य तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें।

ऐश्वर्या राय की यह नई तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं। जिसमें वो नए लुक में नजर आ रही हैं। आपको बता दें, ये तस्वीरें एक ब्रांड प्रमोशन के लिए करवाई गई हैं। ऐश लॉरेल की ब्रांड एम्बेडर हैं। लिहाजा, ऐश्वर्या ने पेरिस में लॉरेल की 5 रिपेयर प्रोडक्ट रेंज के प्रमोशन के लिए इस नए लुक में फोटो खिंचवाईं। रेड ड्रैस में किया गया ये फोटोशूट काफी हॉट एंड सेक्सी लग रहा है। ऐश अपने न्यू हेयरस्टाइल में काफी हॉट दिख रही हैं। उन्होंने हाथ में कैंची भी पकड़ रखी है।

आपको बता दें, बीते साल ऐश्वर्या से पहले कई और अभिनेत्रियां भी अपने बाल छोटे करवा चुकीं हैं। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शर्मा के नाम शामिल है। वहीं, इस साल ऐश्वर्या संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। दर्शकों को ऐश की इस फिल्म का काफी इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X