PICS: 'बेबी' में जेहादियों के छक्के छुड़ाने वाली CUTE तापसी पन्नू
नीरज पांडे की फिल्म 'बेबी' में भले ही अक्षय कुमार ने ढ़ेरों तारीफ बटोरी हों, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में हर एक किरदार अपने आप में दमदार और प्रभावशाली था। अनुपम खेर, डैनी, राणा डुग्गुबाती और तापसी पन्नू ने इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं दक्षिण फिल्मों से बॉलीवुड में आईं तापसी पन्नू की, जिन्होंने बेबी में जमकर एक्शन किया है।
नोट: तापसी पन्नू की बाकी की तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
आपको बता दें, तापसी पन्नू की यह पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं है। बल्कि 'बेबी' से पहले हम तापसी को फिल्म ''चश्मे बद्दूर'' में देख चुके हैं। उसमें उन्होंने कॉलेज गोइंग गर्ल का किरदार अदा किया था। तापसी बताती हैं, उन्हें काफी डर था कि कहीं बॉलीवुड में उनकी छवि बंध कर न रह जाए। लेकिन उम्मीद है कि बेबी की सफलता ने तापसी के डर को खत्म कर दिया होगा।
फिल्म 'बेबी' में तापसी ने काफी बेहतरीन एक्शन सीन दिए हैं, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी की जा रही है। और हो भी क्यों न, अक्षय कुमार की फिल्म में उनके होते किसी और को एक्शन करने का मौका मिले तो इसे खुशकिस्मती ही कहेंगे। बहरहाल, आशा है कि आने वाले सालों में हमें तापसी की और भी बेहतरीन फिल्में देखने को मिलती रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
