PICS: हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम आमिर हैं!
आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम हैं, जिससे लोगों को हमेशा बहुत ज्यादा उम्मीदें बंधी होती हैं। आमिर मिस्टर परफेंक्शनिस्ट हैं। उनका हर काम बिल्कुल सटीक और समय पर होता है और उसके बीच कुछ भी नहीं आ सकता है। लेकिन एक चीज ऐसी है, जहां आमिर मार खा जाते हैं। वह है आमिर हाइट। हालांकि इससे उनकी फिल्मों पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
आमिर खान की आगामी फिल्म 'पीके' आजकल काफी चर्चा में है। फिल्म का टीजर धूम मचा रहा है। लेकिन फिल्म का पोस्टर हो या टीजर, हर जगह आमिर अनुष्का के सामने हाइट में छोटे नजर आ रहे हैं। दरअसल, जहां आमिर की नॉर्मल हाइल है 5 फीट 6 इंच, वहीं अनुष्का शर्मा की हाइट 5 फीट 8 इंच है। आपको बता दें, सिर्फ पीके ही नहीं, बल्कि आमिर ने पहले भी कई ऐसी फिल्में की हैं, जहां उनकी को-स्टार आमिर से लंबी नजर आईं हैं। यहां तक की धूम-3 के प्रोमोशन के दौरान आमिर ने कहा था कि, मुझे लंबी लड़कियां पसंद हैं। बहरहाल, आजकल आमिर की फिल्मों को देखकर उनकी यह बात सच्ची ही लगती है।
यहां हम आपको आमिर की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां उनकी को-स्टार उनसे लंबी नजर आईं हैं:

- अनुष्का शर्मा - पीके
पीके में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा हैं। जो कि उनसे दो इंच ज्यादा लंबी है। हालांकि इससे ज्यादा कुछ फर्क तो नहीं प़ड़ता, क्योंकि हमें आमिर की एक्टिंग और राजकुमार हिरानी के निर्देशन पर पूरा भरोसा है। फिल्म पीके में आमिर, अनुष्का के साथ संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला हैं।
- कैटरीना- धूम 3
आमिर और कैटरीना को धूम 3 के प्रोमोशन के दौरान कई बार साथ देखा गया। और हर जगह कैटरीना आमिर के सामने काफी लंबी दिखीं। आपको बता दें, कैटरीना आमिर से पूरी ढ़ाई इंच ज्यादा लंबी हैं। वैसे इसी दौरान आमिर ने बयान दिया था, कि उन्हें लंबी लड़कियां बहुत पसंद है। और उन्हें खुद से लंबी को-एक्ट्रेसस के साथ काम करने में कोई प्रोब्लम नहीं है।
- सोनाली बेन्द्रे- सरफरोश
सोनाली बेन्द्रे की लंबाई है 5 फीट 8 इंच और आमिर हैं 5 फीट 6 इंच के। यानि की सोनाली भी आमिर से 2 इंच लंबी हैं, जो कि फिल्म सरफरोश में दिख गया। हालांकि सरफरोश में लोगों की निगाहें आमिर और नसीरूद्दीन शाह की एक्टिंग से हटी ही नहीं।
- पूजा बेदी - जो जीता वही सिकंदर
जो जीता वही सिकंदर में हालांकि पूजा बेदी आमिर के अपोजिट नहीं थी। लेकिन फिल्म की शुरूआत में इनकी कैमिस्ट्री भी दिखाई गई है। जहां आमिर हर जगह पूजा बेदी से छोटे नजर आए हैं। न सिर्फ में बल्कि हाइट में भी। वैसे पूजा बेदी ज्यादा नहीं, बल्कि आमिर खान से सिर्फ इंच भर लंबी हैं।


Click it and Unblock the Notifications


