PIC OF THE DAY: सालों पहले बारात में नाचे शाहरूख - सलमान
[PIC OF THE DAY] पुरानी बॉलीवुड तस्वीरों का मिलना खज़ाने के बराबर है। ऐसी ही ये एक तस्वीर है और इसमें शाहरूख खान और सलमान खान शायद किसी की शादी में नाच रहे हैं या कुछ और कर रहे हैं। लग दोनों बारात में डांस करने वाले लड़के ही रहे हैं। दोनों का ड्रेसिंग स्टाईल ज़रा इग्नोर कर देते हैं, क्या किया जाए ज़माना ही वैसा था।
हालांकि पीछे किसी के हाथ में माईक देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये तस्वीर किसी की शादी की है। एक मिनट ये 'कोई' तो सिंगर अभिजीत हैं जिन्होंने थोड़े दिन पहले काफी लाईमलाईट बटोरी थी।
खैर शाहरूख और सलमान की ये तस्वीर है बड़ी ही प्यारी और दोनों कितने बेफिक्र होकर नाच रहे हैं। आज ट्विटर जब शाहरूख खान के बॉलीवुड डेब्यू के 23 साल का जश्न मना रहा है तो हमें लगा कि थोड़ी सलमान शाहरूख स्टाईल पार्टी तो बनती है। वैसे 23 साल पहले बाकी सुपरस्टार्स क्या कर रहे थे ज़रूर जान लीजिए - [23 YEARS OF SRK: बहन से रोमांस कर रहे थे सलमान, शाहरूख से हारे थे आमिर, अक्षय]


Click it and Unblock the Notifications



