गांव के चौराहे पर ऐसे शूट हुआ बैंडेट क्वीन का न्यूड सीन, सीमा बिस्वास ने उतारे थे पूरे कपड़े!

Bandit Queen

'बैंडिट क्वीन' बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई भूल सकता है। फूलन देवी पर बनी इस फिल्म में उनकी जिंदगी की घटनाओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। वह फूलन देवी, जिसका गैंगरेप किया गया और उस घटना ने उसे डाकू बना दिया। साल 1994 में आई फिल्म की शूटिंग भी आसान नही थी।

शेखर कपूर ने फूलन देवी की जिंदगी के उतार-चढ़ाव और दर्द को बड़े ही मर्म के साथ 'बैंडिट क्वीन' में फिल्मी पर्दे पर उतारा था। हालांकि यह फिल्म अपने डायलॉग, कुछ सीन्स और कंटेंट के कारण खूब विवादों में भी रही थी। इस फिल्म में एक सीन था, जिसमें बैंडिट क्वीन बनीं सीमा बिस्वास को बिना कपड़ों के गांववालों के सामने घुमाया जाता है। इस सीन पर खूब बवाल मचा था। सीमा बिस्वास ने इस सीन को शूट करने से मना कर दिया था। लेकिन शेखर कपूर ने इसे कैसे शूट किया था, जानते हैं?

'फिल्मी फ्राइडे' सीरीज में जानिए शेखर कपूर ने फूलन देवी वाले नेकेड सीन को कैसे फिल्माया था और जब सीमा बिस्वास ने शूट से इनकार कर दिया तो कैसे बॉडी डबल को लाए। यह सीन फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम था। फिल्म में ढेर सारे नेकेड सीन थे, जिन पर सेंसर बोर्ड ने भी आपत्ति जताई थी। लेकिन इस फिल्म को आज भी देश के सिनेमा का 'मास्टरपीस' माना जाता है।

फिल्म में एक सीन है, जहां गांव के ठाकुर लोग बीच चौराहे पर फूलन देवी के सारे कपड़े उतार देते हैं। इसके बाद फूलन को पूरे गांव में नेकेड घुमाकर कुंए तक जाने को मजबूर किया जाता है, ताकि वह उन ठाकुरों के लिए पानी लाए, जिन्होंने उसका रेप किया। शेखर कपूर ने जब सीमा बिस्वास को यह सीन बताया तो उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया। तब शेखर कपूर ने इस सीन के लिए सीमा बिस्वास की बॉडी डबल का इस्तेमाल किया।

शेखर कपूर ने फिल्म की टीम में किसी को नहीं बताया कि वह इस सीन को कैसे शूट करेंगे। उन्होंने बस गांव के उस चौराहे के चारों ओर घेराबंदी करके एक बाड़ा बनवाया। उसके अंदर फूलन का रोल करने वाली बॉडी डबल ने अपने सारे कपड़े उतारे। जैसे ही कैमरा रोल हुआ शेखर कपूर ने उस बाड़े को हटाने का इशारा किया। इशारा होते ही घेराबंदी हट गई और वो नेकेड एक्ट्रेस या यूं कहें कि फूलन का रोल करने वाली बॉडी डबल निर्वस्त्र ही गांववालों के सामने आ गई। बहुत से गांववाले उस सीन देखने के लिए आसपास के घरों की छत पर चढ़ गए थे। तब कैमरे में गांववालों के असली रिएक्शन कैप्चर किए गए।

'बैंडिट क्वीन' ने जीता था नैशनल अवॉर्ड, फिल्म में थे ये सितारेयह फिल्म लेखिका माला सेन की किताब India's Bandit Queen: The True Story of Phoolan Devi पर आधारित थी। फिल्म की कहानी लिखने से लेकर शेखर कपूर ने ही इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। 'बैंडिट क्वीन' को बेस्ट फीचर फिल्म का नैशनल अवॉर्ड मिला था। इसे 67वें ऑस्कर्स में भारत की तरफ से भेजा भी गया था। हालांकि इसे कोई नॉमिनेशन नहीं मिला। 'बैंडिट क्वीन' में सीमा बिस्वास के अलावा गजराज राव, निर्मल पांडे, सौरभ शुक्ला, मनोज बाजपेयी, आदित्य श्रीवास्तव, गोविंद नामदेव, राजेश विवेक, रघुबीर यादव और खुद शेखर कपूर भी थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X